अमेरिकी ओपन टेनिस का खिताब एक बार नाओमी ओसाका ने अपने नाम कर लिया है। महिला एकल के फाइनल में उसने विक्टोरिया अजारेंका को हरा दूसरी बार इस खिताब को अपने नाम किया है। खेलढाबा.कॉम आज आपको इस जापानी बाला के बारे में कुछ विशेष बताने जा रहा है। तो आइए जानते हैं नाओमी ओसाका के बारे में

1.नाओमी ओसाका का जन्म 16 अक्टूबर, 1997 को जापान के ओसाका शहर में हुआ था। उनकी माँ का नाम तामकी ओसाका और पिता का नाम लेनॉर्ड फ्रानकोइस है। मां जापान की रहने वाली है जबकि हैती से हैं।
2.नाओमी का लालन-पालन अमेरिका में हुआ पर उसने अपनी नागरिकता जापानी रखीं और खेल में उसने जापान का ही प्रतिनिधित्व किया।


3.वह बचपन में अपनी बहन मारी के साथ टेनिस खेला करती थीं पर हमेशा मारी उस पर भारी पड़तीं। नाओमी को अपनी बड़ी बहन पर जीत दर्ज करने में 12 साल लग गए।


4.सात साल की उम्र में टेनिस का रैकेट पकड़ने वाली नाओमी ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली जापानी खिलाड़ी बनीं। वर्ल्ड नंबर वन बनने वाली पहली एशियाई खिलाड़ी भी हैं वो।
5.नाओमी ने जूनियर टूर्नामेंटों की ओर रुख नहीं किया और प्रोफेशनल टेनिस में कूद पड़ीं।
6.नाओमी की आदर्श विलियम्स बहने वीनस और सेरेना हैं।

7.वर्ष 2016 में WTA (Women’s Tennis Association) द्वारा नाओमी को “Newcomer of the Year” चुना गया.
8.वर्ष 2018 में नाओमी ने पहली डब्ल्यू टूर खिताब जीता और इसके बाद सफर चल पड़ा।
9.सितम्बर 2018 में मात्र 20 साल की उम्र में नाओमी ने यूएस ओपन खेला और सेरेना विलियम्स को हरा कर खिताब अपने नाम किया।
10.इस मैच के बाद नाओमी ओसाका सुर्खियों में आ गईं।
11.2018 में U.S Open और 2019 Australia Open में जीत हासिल कर नाओमी ओसाका ने मात्र 22 साल की उम्र में ही दुनिया की No.1 Ranking हासिल की और ऐसा करने वाली वो पहली एशियाई और जापानी खिलाड़ी बनीं।




12.नाओमी जापानी होने के बावजूद जापानी भाषा समझ तो सकती हैं, लेकिन पूरी तरह से जापानी भाषा में बातचीत करने में सक्षम नहीं है।
13.ओसाका ने 2019 में अपनी अमेरिकी नागरिकता को त्यागने का फैसला किया ताकि वह 2020 टोक्यो ओलंपिक में जापान का प्रतिनिधित्व कर सकें।
14.नाओमी के पिताजी ने सेरेना विलियम्स और वीनस विलियम्स दोनों बहनो को 1999 में French Open में खेलते हुए देखा था, इन्हीं से प्रेरणा लेकर उन्होंने अपनी दोनों बेटी नाओमी और मारी को टेनिस खेलने के लिए प्रेरित किया।
15. नाओमी ओसाका ने बचपन में अपने School Essay में लिखा था कि Serena Williams उनकी आदर्श है और Serena के साथ खेलने का उनका सपना है।





