Tuesday, June 9, 2026
Home Slider जेएससीए टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारियां पूरी, घर बैठे लें मैच का मजा

जेएससीए टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारियां पूरी, घर बैठे लें मैच का मजा

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आगामी 15 सितंबर से जेएससीए इंटरेशनल स्टेडियम में आयोजित होने वाले कार्बन जेएससीए टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खिलाड़ियों का आना शुरू हो गया है।


इस बीच झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर दी है। जेएससीए टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का मजा दर्शक अपने घर बैठे ले सकेंगे। कोरोना वायरस के कारण स्टेडियम में दर्शकों को जाने की अनुमति नहीं है। दर्शकों को घर बैठे लाइव मैच देखने के लिए FANCOD APP डाउनलोड करना होगा।
इसी ऐप के माध्यम से क्रिकेट प्रेमी झारखंड T-20 टूर्नामेंट के सभी मैचों का आनंद लें सकेंगे। मैच के आयोजन की खास बात यह है कि यहां कोई फ्रेंचाइजी नहीं है,न ही कोई टीम मालिक।
झारखंड के रजिस्टर्ड खिलाड़ी ही मैच खेलेंगे। टूर्नामेंट के लिए कोई इनामी राशि नहीं है। 15 सितंबर से 02अक्टूबर तक चलने वाले टूर्नामेंट के लिए जेएससीए ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सुरक्षा के विशेष नियम बनाए हैं।


खिलाड़ियों और मैच आयोजन से जुड़े सभी लोगों के लिए स्टेडियम में प्रवेश के लिए विशेष सुरक्षा मापदंड तय किए गए हैं।
प्रवेश के पूर्व सभी का टेम्परेचर जांच किया जाएगा, इसके बाद सेनिटाइजर टनल से गुजरना होगा फिर स्टेडियम में तैनात मेडिकल टीम को अपना कोविड 19 निगेटिव रिपोर्ट सौंपना होगा। रिपोर्ट जांच के बाद खिलाड़ियों को कोविड सुरक्षा कीट दिया जाएगा। मैच की समय सारिणी और प्रेक्टिस शेड्यूल तय कर दिया गया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.