Thursday, March 12, 2026
Home Slider लातेहार प्रीमियर लीग : खिताबी जंग जाबांज व रॉयल्स में 20 जनवरी को

लातेहार प्रीमियर लीग : खिताबी जंग जाबांज व रॉयल्स में 20 जनवरी को

by Khel Dhaba
0 comment

लातेहार। लातेहार जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित लातेहार प्रीमियर क्रिकेट लीग के फाइनल में लातेहार रॉयल्स और लातेहार जांबाज आमने सामने होंगे। फाइनल मुकाबला 20 जनवरी को खेला जायेगा।

सोमवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में लातेहार इंडियन को लातेहार जांबाज ने 45 रन और लातेहार रॉयल्स ने सुपरकिंग को 18 रन से पराजित किया।

लातेहार जांबाज ने 7 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाया। लक्ष्य की पीछा करने उतरी लातेहार इंडियन ने 123 रन पर ढेर हो गयी। लातेहार जांबाज के अर्पित कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार झार क्राफ्ट के क्लस्टर मैनेजर मो सैफ ने दिया।

 दूसरा सेमीफाइनल मैच लातेहार रॉयल्स तथा लातेहार सुपरकिंग  के बीच खेला गया। लातेहार रॉयल ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 121  रन बनाए। लक्ष्य की पीछा करने उतरी लातेहर सुपरकिंग  ने 18.4 ओवर में 103 रन पर ढेर हो गयी। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार लातेहार रॉयल्स के नीतीश कुमार को भाजपा नेत्री रानी कुमारी ने दिया।्

 मौके पर संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह ,  शैलेश कुमार , अश्विनी सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे ।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights