38 C
Patna
Thursday, June 8, 2023

जेएससीए अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में लातेहार ने रांची को 26 रन से हराया

लातेहार। झारखंड अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथा मैच में लातेहार ने रांची को 26 रन से पराजित किया। लातेहार ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में अपने 8 विकेट खोकर 199 रन ही बना पाई। अतुल कुमार गुप्ता ने 54, आर्यन तिवारी ने नाबाद 43 तथा तिलक सिंह खरवार ने 31 रन का योगदान दिया।

रांची की ओर से समीर अंसारी, रौशन कुमार तथा तनिष्क पॉल ने दो-दो विकेट चटकाए।

लक्ष्य की पीछा करने उतरी रांची की टीम ने 42वें ओवर में 173 रन पर पूरी टीम ढेर हो गई। रांची की ओर से अंकित कुमार ने 36, रौशन कुमार ने 27 तथा समीर अंसारी ने नाबाद 24 रन का योगदान दिया। लातेहार की ओर प्रेम कुमार ने 4, उज्ज्वल कुमार सिंह ने 3 तथा आकाश कुमार महतो ने दो विकेट चटकाए। मैन ऑफ द मैच लातेहार के उज्ज्वल कुमार सिंह को संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह के द्वारा पुरस्कार दिया गया। मैच पर्यवेक्षक मो सब्बीर, अंपायर अजय पाठक तथा अमित हाजरा थे जबकि स्कोरर दीपक सेठी थे। मौके पर संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष विष्णुदेव प्रसाद गुप्ता, संयुक्त सचिव प्रकाश कुमार, लाल आशीष नाथ सहदेव , दिलीप कुमार प्रसाद, अश्विनी सिंह , संजय गुप्ता , श्रवण महली समेत कई खिलाड़ी तथा दर्शक उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is JK-International-School.jpg

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles