Thursday, March 5, 2026
Home बिहारक्रिकेट पूर्णिया जिला क्रिकेट लीग में कुमार इलेवन सीसी विजयी

पूर्णिया जिला क्रिकेट लीग में कुमार इलेवन सीसी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

पूर्णिया। पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में स्थानीय डीएसए मैदान पर चल रही 40वीं जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में कुमार इलेवन क्रिकेट क्लब ने लाइन बाजार क्रिकेट क्लब को 138 रन से हरा कर 2 अंक हासिल किए।

कुमार इलेवन क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 26.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 190 रन बनाए। अनुज मध्यान ने 52 रन, राना ने 30 रन, फैजल ने 22 रन बनाए। शादाब ने 6 ओवर में 31 रन देकर 4 विकेट, रेजा अहसास ने 6 ओवर 38 रन देकर 2 विकेट, फारूक ने 5 ओवर 41 रन 2 विकेट हासिल किए।

जवाब में लाइन बाजार क्रिकेट क्लब की टीम 14 ओवर में 52 रनों पर सिमट गई। रेजा एहसान ने 15 रन, सुमित ने 14 रन बनाए। जाहिद आलम ने 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट, अनित 3 ओवर में 6 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। प्लेयर ऑफ द मैच कुमार इलेबन क्रिकेट क्लब के अनुज मध्यान रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights