Thursday, November 20, 2025
Home झारखंडक्रिकेट ताबड़तोड़ बैटिंग में माहिर हैं झारखंड के Kumar Kushagra

ताबड़तोड़ बैटिंग में माहिर हैं झारखंड के Kumar Kushagra

by Khel Dhaba
0 comment

आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की मिनी नीलामी में झारखंड के कुमार कुशाग्र को मोटी रकम मिली है। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 7.2 करोड़ की मोटी कीमत पर अपने साथ जोड़ा। 20 लाख बेस प्राइस वाले कुमार कुशाग्र को 36 गुना ज्यादा कीमत में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।

कुमार कुशाग्र को उनके मेहनत का फल मिली है। वह महेंद्र सिंह धौनी की तरह विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और अंत के ओवरों में उन्हीं की तरह विस्फोटक बल्लेबाजी करने में माहिर हैं। दिल्ली की टीम को एक अच्छे मैच फिनिशर की जरूरत थी। इसी वजह से दिल्ली के लिए नीलामी टेबुल पर बैठे ऋषभ पंत ने उन पर इतनी मोटी रकम खर्च की है।

झारखंड के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कुशाग्र पर कई टीमों की नजर थी। उन्होंने झारखंड के लिए कई तूफानी पारियां खेली हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में उनकी ऐसी ही एक पारी निर्णायक साबित हुई। महाराष्ट्र के खिलाफ 355 रनों का पीछा करते हुए कुशाग्र झारखंड के लिए छठे नंबर पर आए और 37 गेंदों में चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 67 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। उस दिन उपस्थित कई स्काउट्स उनकी तूफानी बल्लेबाजी से प्रभावित हुए थे। इसी पारी की वजह से नीलामी में वह करोड़पति बने हैं। क्योंकि उनकी इस शानदार बल्लेबाजी के बाद ही ऑक्शन हुआ और वह करोड़पति बन गए।

ईशान किशन की अनुपस्थिति में कुशाग्र समय के साथ झारखंड के मुख्य विकेटकीपर बन गए हैं। ईशान राष्ट्रीय टीम के साथ ज्यादातर समय रहते हैं। दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स दोनों ही एक सक्षम भारतीय विकेटकीपर की तलाश में हैं, ऐसे में कुशाग्र पर बड़ी बोली लगना तय था। नीलामी में भी ऐसा ही हुआ, शुरुआत में चेन्नई और गुजरात ने उन पर दांव लगाया, लेकिन उनकी कीमत 70 लाख तक पहुंचने के बाद दिल्ली की टीम रेस में शामिल हुई। अंत में दिल्ली ने 7.2 करोड़ रुपये देकर उन्हें अपने साथ जोड़ा। ऋषभ पंत और अभिषेक पोरेल के बाद वह टीम में तीसरे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। हालांकि, इस टीम ने रिकी भुई और दक्षिण अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स को भी अपने साथ जोड़ा है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights