Tuesday, January 13, 2026
Home Slider IPL 2022 में केएल राहुल का शतक, लखनऊ ने मुंबई को हराया

IPL 2022 में केएल राहुल का शतक, लखनऊ ने मुंबई को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

मुंबई इंडियंस की हार का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल-2022) 2022 में आठवीं हार खाई। लखनऊ सुपर जायंटस ने 36 रन हराया।
कप्तान लोकेश राहुल की नाबाद शतकीय पारी के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के अंतर्गत रविवार को खेले गए मुकाबले में छह विकेट पर 168 रन बनाये।
169 रन के लक्ष्य के जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 131 रन ही बना सकी।
लखनऊ सुपर जायंटस की 8 मैचों में यह पांचवीं जीत है।
मुंबई इंडियंस की ओर से ईशान किशन ने 8, रोहित शर्म ने 39, तिलक वर्मा ने 38, कीरोन पोलार्ड ने 19 रन बनाये।

इसके पहले केएल राहुल ने 62 गेंद की पारी में 12 चौके और चार छक्के से नाबाद 103 रन बनाकर मौजूदा सत्र में अपना दूसरा शतक लगाया। उनका पिछला शतक (60 गेंद में नाबाद 103) भी मुंबई के खिलाफ ही 16 अप्रैल को आया था।

मुंबई के लिए कीरोन पोलार्ड ने दो ओवर में सिर्फ आठ रन देकर दो विकेट लिये। रिले मेरेडिथ को भी दो सफलता मिली जबकि जसप्रीत बुमराह और डेनियल सैम्स ने एक-एक विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights