Sunday, February 22, 2026
Home IPL-11 KKR के कप्तान दिनेश कार्तिक का बड़ा फैसला, छोड़ी कप्तानी, इस खिलाड़ी को मिला कमा

KKR के कप्तान दिनेश कार्तिक का बड़ा फैसला, छोड़ी कप्तानी, इस खिलाड़ी को मिला कमा

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान पद से हट गये। उनकी जगह इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान और इंडियन प्रीमियर लीग की इस फ्रेंचाइजी में अब तक उप कप्तान की भूमिका निभा रहे इयोन मोर्गन को कमान सौंपी गयी है।

कार्तिक ने केकेआर प्रबंधन को कहा कि वह अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं और टीम के लिये अधिक से अधिक योगदान देना चाहते हैं।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच में मोर्गन ही टीम की अगुवाई करेंगे। केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने बयान में कहा, हम भाग्यशाली थे कि हमारे पास दिनेश कार्तिक जैसा नेतृत्वकर्ता है जिन्होंने हमेंशा टीम को सर्वोपरि रखा। उनके जैसे व्यक्ति के लिये इस तरह का फैसला करने के लिये काफी साहस चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हम जहां उनके फैसले से हैरान हैं वहीं हम उनकी इच्छा का सम्मान भी करते हैं।

केकेआर ने अभी तक जो सात मैच खेले हैं उनमें से चार में उसे जीत मिली और तीन में हार। उसकी टीम अंकतालिका में चौथे स्थान पर है।

मैसूर ने कहा, कार्तिक ओर इयोन ने इस टूर्नामेंट के दौरान मिलकर बहुत अच्छा काम किया। अब भले ही इयोन कप्तानी संभाल रहे हैं लेकिन यह एकतरह से भूमिकाओं की अदला बदली है और हमें उम्मीद है कि यह बदलाव सहजता से काम करेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights