गया, 5 मई। बिहार में पहली बार आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के अंतर्गत गया के भारतीय प्रबंधन संस्थान, बोधगया-ओपन ग्राउंड -2 में गटका की स्पर्धाएं 5 मई यानी सोमवार से शुरू हो गई। पहले दिन के पहले सत्र में बालिका वर्ग के Farri-Soti टीम इवेंट के मुकाबले खेले गए जिसमें बिहार ने गोवा को करारी मात दी।
बालिका वर्ग में बिहार ने गोवा को 85-6 से हराया। बिहार की ओर से अदिति राज ने 31,अंशिका रानी ने 22 और अनन्या कुमारी ने 32 अंक हासिल किये। गोवा की ओर से प्रिंस कुमारी ने 6 अंक बटोरे।
बालिका वर्ग के ही मुकाबले में असम ने तेलंगाना को 45-18 से मात दी। असम की ओर से रितु नायक ने 29, गरिमा बोरा ने 12 और सिंपी गोगाई ने 4 अंक हासिल किये। तेलंगाना की ओर से अनन्या ने 10,हासिनी सिदम ने 8 अंक बटोरे।
बालिका वर्ग में पंजाब ने हरियाणा को हराया। पंजाब की ओर से गुरविंदर कौर ने 24, महकप्रीत कौर ने 22 और सुमनप्रीत कौर ने 15 अंक हासिल कर पंजाब के खाते में 61 अंक डाले। हरियाणा ने 45 अंक हासिल किये। हरियाणा की ओर से नेहा ने 19,अमनदीप कौर ने 16 और रिया शर्मा ने 7 अंक बटोरे।
बालिका वर्ग में झारखंड ने राजस्थान को 55-32 से हराया। झारखंड की ओर से साक्षी श्रीवास्तव ने 27 और जेवा नाज ने 28 अंक हासिल किया। राजस्थान की ओर से मणिकांत सैनी ने 7,निशि ने 15 और भावना ने 10 अंक राजस्थान की झोली में डाले।
बालिका वर्ग में तमिलनाडु ने उत्तरप्रदेश को 70-58 से हराया। तमिलनाडु की ओर से ए सुरेश ने 26,एस हनिसा ने 20 और जिलसिया जे ने 24 अंक हासिल किये। यूपी की ओर से खुशी यादव ने 14, जोया ने 20 और निधि गुप्ता ने 24 अंक बटोरे।
बालिका वर्ग में महाराष्ट्र ने जम्मू एंड कश्मीर को 3-0 से हराया। महाराष्ट्र की ओर से सेजल, एएस पाटिल और तन्मय पाटिल ने 1-1 हासिल किये।
छत्तीसगढ़ ने मध्यप्रदेश को 72-48 से मात दी। मध्यप्रदेश की ओर से माही पटेल ने 36, मनप्रीत कौर ने 20, वैष्णवी शर्मा ने 16 अंक हासिल किये। छत्तीसगढ़ की ओर से एच छाबड़ा ने 17, रितू ने 19, गुरप्रीत कौर ने 12 अंक हासिल किये।
चंडीगढ़ ने दिल्ली को 86-44 से हराया। चंडीगढ़ की ओर से जस्मिन कौर ने 28,दलजीत कौर ने 40, हरमन कौर ने 18 अंक हासिल किये। दिल्ली की ओर से बी कौर ने 17,मनप्रीत कौर ने 19 और जे कौर ने 8 अंक हासिल किये।
Also Read :
khelo india youth games 2025 kabaddi : बालक वर्ग में बिहार की गोवा पर शानदार जीत
Khelo India Youth Games 2025 : खो-खो स्पर्धा के दोनों वर्गों में हारा बिहार
Khelo India Youth Games 2025 : वॉलीबॉल में यूपी, राजस्थान और गुजरात जीते

