Wednesday, August 6, 2025
Home Khelo India Youth Games Khelo India Youth Games 2025 : खो-खो स्पर्धा के दोनों वर्गों में हारा बिहार

Khelo India Youth Games 2025 : खो-खो स्पर्धा के दोनों वर्गों में हारा बिहार

यूपी, पंजाब और कर्नाटक की टीम जीती, गया में खेले जा रहे खो-खो के मुकाबले

by Khel Dhaba
0 comment

गया, 5 मई। बिहार में पहली बार आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की खो-खो स्पर्धा में बिहार के पहले दिन दोनों वर्गों में हार खानी पड़ी। बालक वर्ग में पंजाब ने बिहार को 55-22 जबकि बालिका वर्ग में उत्तरप्रदेश ने बिहार को 34-30 से हराया।

 

स्थानीय बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान-ओपन ग्राउंड पर खेले जा रही खो-खो स्पर्धा के बालक वर्ग के मुकाबले में पंजाब ने बिहार को 55-22 से हराया। बालक वर्ग के मुकाबले में कर्नाटक की टीम आंध्रप्रदेश पर पूरी तरह भारी पड़ी। कर्नाटक ने आंध्रप्रदेश को 63-18 से पराजित किया।

 

बालिका वर्ग में यूपी बनाम बिहार का मुकाबला जोरदार रहा। एक-एक अंक के लिए दोनों टीमों के बीच जोर आजमाइश जिसमें यूपी की टीम बिहार पर भारी पड़ी और 34-30 से मुकाबला जीत लिया। बालिका वर्ग के एक अन्य मैच में ओड़िशा ने तमिलनाडु को 54-18 से हरा कर अपने अभियान की शुरुआत की।

Also Read : 

khelo india youth games 2025 kabaddi : बालक वर्ग में बिहार की गोवा पर शानदार जीत
khelo india youth games 2025 kabaddi : बालक वर्ग में बिहार की गोवा पर शानदार जीत

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights