Home झारखंडअन्य खेलो इंडिया सीनियर नेशनल wushu competition का आगाज 24 फरवरी को

खेलो इंडिया सीनियर नेशनल wushu competition का आगाज 24 फरवरी को

by Khel Dhaba
0 comment

खेलो इंडिया सीनियर नेशनल वीमेन वुशु लीग कल से, बारह लाख की इनामी राशि होंगी दाँव पर. महिला खिलाड़ियों के प्रोत्साहन की अनूठी पहल.
रांची, 23 फरवरी। पूरे देश में विभिन्न खेलों में महिला खिलाड़ियों को खोज और विकास तथा प्रोत्साहन को दृष्टि से आयोजित खेलो इंडिया लीग के तहत ठाकुर विश्वनाथ साहदेव इंडोर स्टेडियन मे खेलो इंडिया सीनियर नेशनल वुशू प्रतियोगिता का आगाज शनिवार को होगा।

आगामी 24 से 27 फरवरी तक आयोजित इस प्रतियोगिता मे पूर्व में देश के विभिन्न जोन मे आयोजित प्रतियोगिता के पढ़कर विजेता कुल 256 खिलाडी और अधिकारी भाग लेंगे। लीग के सफलता पूर्वक संचालन के लिए 40 सदस्यों वाली तकनीकी समिति नियुक्त की गयी है।

कल होगा रजिस्ट्रेशन
इस वीमेन नेशनल लीग के भागीदार महिला खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन और वजन लल किया जायेगा और दिनांक 25 से 27 तक प्रतियोगिता आयोजित होंगी। कल अपराह्न तीन बजे ठाकुर विश्वनाथ साहदेव इंडोर स्टेडियम मे उद्घाटन समारोह का आयोजन होगा। रांची की राज्य सभा सांसद श्रीमती महुआ माजी सहित श्री समरी लाल विधायक रांची और झारखण्ड शिक्षा परियोजना की निदेशक आई ए एस अधिकारी श्रीमती किरण पासी के द्वारा लीग का शुभारम्भ होगा।

इस अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण, वुशु एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया और झारखण्ड वुशु एसोसिएशन के पदाधिकारी भाग लेंगे। महिला खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु भारतीय खेल प्राधिकरण के द्वारा विजेता महिला खिलाड़ियों के बारह लाख की राशि वितरित की जाएगी। यह जानकारी देते वुशु एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के सी इ ओ श्री सुहेल अहमद और झारखण्ड वुशु के श्री शैलेन्द्र दुबे ने बताया की प्रतियोगिता की सारी तैयारियां पूर्ण. हो चुकी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights