Monday, March 9, 2026
Home झारखंडक्रिकेट Deoghar District A Division Cricket League में केंट की टीम जीती

Deoghar District A Division Cricket League में केंट की टीम जीती

by Khel Dhaba
0 comment

देवघर, 25 नवंबर। देवघर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेली जा रही देवघर जिला ए डिवीजन क्रिकेट लीग में केंट ने साई बी को चार विकेट से हरा दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साई बी ने 24.5 ओवर में सभी विकेट खोखर 108 रन ही बना सकी। साई बी की तरफ से हर्षित आनंद ने 50 गेंद खेलकर छह चौक एक छक्के की मदद से 42 रन, महेंद्र ने 28 गेंद खेल कर दो चौकों की मदद से 13 रन बनाए। केंट की तरफ से सुधांशु, सुजीत और सुनील ने दो-दो विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी केंट क्रिकेट क्लब ने 22.1 ओवर में 6 विकेट खोकर 109 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। केंट क्रिकेट क्लब की तरफ से सुधांशु ने 32 गेंद खेल कर पांच चौकों की मदद से 32 रन, यश ने 42 गेंद खेल कर चार चौकों की मदद से 32 रन बनाए।

साई बी की तरफ से हर्ष मिश्रा ने तीन और रमेश कुमार ने दो विकेट लिया। मैच में अंपायर की भूमिका में अभिषेक आनंद और सोनू गुप्ता जबकि स्कोरर की भूमिका में पिंटू साह थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights