Sunday, October 19, 2025
Home Slider जेएससीए के आजीवन सदस्य हाजी नुरुल होदा का निधन

जेएससीए के आजीवन सदस्य हाजी नुरुल होदा का निधन

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के आजीवन सदस्य, रांची जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारी अध्यक्ष हाजी नुरुल होदा का रविवार शाम राज अस्पताल में निधन हो गया। वे लगभग 75 वर्ष के थे। पिछले कई दिनों से बिमाड़ चल रहे थे।

जानकारी हो कि आज अपराहन तीन बजे अचानक तबियत बिगड़ गयी और उन्हे मेकॉन अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हे राज अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जहां शाम उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जायेगा। तबियत खराब रहने के बाबजूद भी पिछले दिन भारत-आस्ट्रेलिया टेस्ट मैच देखने जेएससीए स्टेडियम पहुंचे थे।

वत्तमार्न में हाईकोर्ट में अधिवक्ता के रुप में अपना कार्य करते आ रहे थे। इसके अलावा झारखंड तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष भी थे। सीएए में रहकर फुटबॉल के क्षेत्र में भी सराहनीय कार्य किया है। नुरुल होदा के निधन से क्रिकेट जगत के साथ-साथ खेल जगत में भी काफी क्षति पहुंची है।

उनके निधन पर खेल सचिव राहुल शर्मा, खेल निदेशक अनिल कुमार सिंह, उमा जायसवाल, देवेन्द्र सिंह, जेएससीए अध्यक्ष अमिताभ चौधरी, संजय सहाय, जय कुमार सिन्हा, मधुकांत पाठक, शोखर बोस, शिवेन्द्र दुबे, उदय शर्मा, अनिल कुमार जायसवाल, केके सिंह, शिव कुमार पांडेय, भोलानाथ सिंह, रजनीश कुमार, विजय शंकर सिंह, अर्चित आनंद, चंचल भट्टाचार्य, सुरेश कुमार, संजेश मोहन ठाकुर, संजय कुमार झा, शेलेन्द्र कुमार, डा. प्रभात शंकर, शिव कुमार सहित राज्य के विभिन्न खेल संघो के पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से खेल जगत में क्षतिपूर्ण नुकसान हुई है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights