Wednesday, January 21, 2026
Home झारखंड East Zone Sub junior Hockey में झारखंड का विजय क्रम जारी, बिहार हारा

East Zone Sub junior Hockey में झारखंड का विजय क्रम जारी, बिहार हारा

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 27 सितंबर। झारखंड में पहली हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष और महिला ईस्ट जोन चैंपियनशिप 2023 के चौथे दिन बुधवार को झारखंड, मणिपुर और ओडिशा ने अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की।

दिन के पहले मैच में हॉकी झारखंड ने सब जूनियर महिला वर्ग के पूल ए में असम हॉकी को 24-0 के बड़े स्कोर से हराया जबकि दिन के दूसरे मैच में मणिपुर हॉकी ने हॉकी बिहार को 8-2 से हराया। तीसरे मैच में हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने हॉकी बंगाल को 12-0 से हराया।

सब जूनियर पुरुष वर्ग के पूल ए में दिन के चौथे मैच में हॉकी झारखंड ने असम हॉकी को 10-0 से हराया। दिन के पांचवें मैच में सब जूनियर पुरुष वर्ग के पूल ए में मणिपुर हॉकी ने हॉकी बिहार को 3-0 से हराया। दिन के आखिरी मैच में हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने सब जूनियर पुरुष वर्ग के पूल ए में हॉकी बंगाल को 13-0 से हराया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights