Sunday, April 20, 2025
Home झारखंडक्रिकेट MENS U23 STATE A TROPHY में झारखंड की लगातार तीसरी जीत

MENS U23 STATE A TROPHY में झारखंड की लगातार तीसरी जीत

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 3 नवंबर। झारखंड ने मेंस अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी MENS U23 STATE A TROPHYमें लगातार तीसरी जीत दर्ज की। शुक्रवार को खेले गए मैच में झारखंड ने मिजोरम को 8 विकेट से हराया। झारखंड ने अभी तक चार मैचों में तीन में जीत हासिल की और 1 मैच में हार मिली है। पहले मैच में हैदराबाद से हार मिली थी झारखंड की टीम को। इसके बाद सिक्किम, विदर्भ और मिजोरम के खिलाफ लगातार जीत हासिल की।
सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम ग्राउंड सी पर खेले गए इस मैच में टॉस मिजोरम ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। झारखंड के गेंदबाजों के आगे मिजोरम के बल्लेबाजी टिक नहीं पाये और पूरी टीम 25.2 ओवर में 41 रन पर ऑल आउट हो गई। सबसे ज्यादा 12 रन बरनाड ने बनाये। बाकी कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया।
झारखंड की ओर से साहिल राज ने 10 रन देकर 3, पंकज यादव ने 16 रन देकर 3, जतिन ने 8 रन देकर 1, मनीषी ने 2 रन देकर 1, ओम सिंह ने 1 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
जवाब में झारखंड ने शरणदीप सिंह के नाबाद 33 रन की मदद से 4.3 ओवर में 2 विकेट पर 45 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। शरणदीप सिंह ने 16 गेंद में 5 चौका व 2 छक्का की मदद से 33 रन बनाये।
मिजोरम की ओर से एफ खावलरिंग ने 17 रन देकर दो विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights