Home झारखंडअन्य National Games Goa में भाग लेने के लिए झारखंड की मॉडर्न पेंटाथलान टीम रावाना

National Games Goa में भाग लेने के लिए झारखंड की मॉडर्न पेंटाथलान टीम रावाना

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 22 अक्टूबर। पर्यटन, कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड सरकार तथा झारखंड ओलंपिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में खेल किट वितरण शिरोमणि सह सेंडिंग टीम कार्यक्रम के बाद झारखण्ड की मॉडर्न पेंटाथलान एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड की राज्य टीम राष्ट्रीय खेल गोवा के लिए रवाना हो चुकी हैl
विदित हो की मॉडर्न पेंटाथल्न प्रतियोगिता 26 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2023 तक गोवा में आयोजित होगी।

झारखंड मॉडर्न पेंटाथलॉन टीम इस प्रकार से है l
झारखंड के इस दल में-विराट कुमार राय, रोशन कुमार यादव, शोभा महतो, काजल कुमारी शामिल है। ट्रायथल 27 अक्टूबर को आयोजित होगी झारखंड दल में शामिल खिलाडी -अभी कुमार चौधरी, सामिया कुमारी। बायथल 28 अक्टूबर को आयोजित होगी झारखंड दल में शामिल खिलाडी – प्रेम कुमार महतो, अनुप मुंडा, नंदलाल राय, सामिया कुमारी, मोनिका कुमारी। टेट्राथलॉन 29 अक्टूबर को आयोजित होगी झारखंड दल में शामिल खिलाड़ी -विकास कुमार गोप, प्रेम कुमार महतो, अनुपमूंद।

टीम मैनेजर- रणवीर सिंह
हेड कोच- शिवा कुमार महतो
स्विमिंग कोच- उमेश कुमार पासवान
टी. ऑफिशियल-अभिषेक कुमार पांडे

  1. लेजर रन(रनिंग+शूटिंग)26 अक्टूबर
    2.ट्रायथल (दौड़+शूटिंग+तैराकी)27 अक्टूबर
  2. बायथल (दौड़+तैराकी) 28 अक्टूबर
  3. टेट्राथलॉन (तैराकी + निशानेबाजी + तलवारबाजी + दौड़) 29 अक्टूबर
    तक आयोजित होगी
    लेज़र रन 26 अक्टूबर को प्रतियोगिता होगी l
    झारखंड दल को खेल निदेशक सुशांत गौरव (भा प्र से) झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉक्टर मधु कांत पाठक, झारखंड दल प्रमुख शिवेंद्र दुबे, राज्य संघ के अध्यक्ष एस के पांडे, महासचिव शैलेंद्र पाठक, एवं अन्य सभी संघ के अधिकारियों द्वारा खिलाड़ियों को बधाई दी गई।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights