Wednesday, July 2, 2025
Home झारखंडएथलेटिक्स पूर्वी क्षेत्र जूनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स में पहले दिन झारखंड टीम का दबदबा

पूर्वी क्षेत्र जूनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स में पहले दिन झारखंड टीम का दबदबा

by Khel Dhaba
0 comment

भारतीय एथलेटिक्स संघ एवम बिहार एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में 10 से 12 सितंबर तक पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित 33वी पूर्वी क्षेत्र जूनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड टीम ने पहले दिन 08 स्वर्ण,08 रजत ,10 कांस्य पदक के साथ कुल 26 पदक जीतकर अपना दबदबा कायम किया।

खिलाड़ियो के साथ साथ टीम प्रशिक्षक योगेश प्रसाद यादव, आशू भाटिया, प्रभात रंजन तिवारी, सिद्धू किस्कू, श्यामल बाउरी, टीम प्रबंधक बंधन टोप्पो, श्याम कुजूर, रेशमा पांडे को झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुकान्त पाठक, सचिव सी डी सिंह,आशीष झा,डॉ प्रभात शंकर, एस के पांडे, आलोक मिश्रा,सुखेर भगत, साई प्रभारी विनोद कुमार सिंह,वरुण कुमार, प्रभाकर वर्मा,भरत यादव, अशोक कुमार महतो,किरण रानी, संजय त्रिपाठी, सिकंदर महतो, रविन्द्र मुर्मू, अजीत साहू,अजय नायक,रणवीर सिंह, शशांक भूषण सिंह,, समेत राज्य के खेल प्रेमियों ने बधाई दी।

स्वर्ण पदक
बालिका 16वर्ष
800मीटर- सोनम कुमारी (रांची)
बालिका 18 वर्ष
3000मीटर- संघमित्रा महाता – (हजारीबाग)
बालिका – 20वर्ष
800मीटर स्वर्ण – आशा किरण बारला- (बोकारो)
बालिका – 20वर्ष – लंबीकुद
प्रेमलता केरकेट्टा – रांची
बालिका – 20वर्ष – 100 मी.
विशाखा सिंह – बोकारो
बालिका – 16वर्ष – लंबीकुद
मंजूषा तिग्गा – बोकारो
बालक 20 वर्ष
जेवलिन थ्रो
-आकाश यादव (साहेबगंज)
मिक्स रिले 20 वर्ष
आशा किरण बारला – बोकारो
धानो कुमारी – हजारीबाग
विकास कुमार – लोहरदग्गा
रामचंद्र सांगा – रांची
रजत पदक
बालक 16वर्ष
800मीटर- केशव कुमार (धनबाद)
बालिका 18 वर्ष – 3000मी.-
रजत – काजल कुमारी-जामताड़ा
बालक 16वर्ष
100मीटर- दीपक टोप्पो – बोकारो
बालिका 14 वर्ष-60मी.
रश्मि खातून – धनबाद
बालिका 16 वर्ष-2000मी.
मोनिका कुमारी – धनबाद
बालक 16 वर्ष-2000मी.
दीपक महतो – हजारीबाग
बालिका 18 वर्ष 1500 मी.
आशा कुमारी- हजारीबाग
बालिका 20 वर्ष डिसकस
सुमिना उरांव – हजारीबाग
कांस्य पदक
बालिका 16वर्ष 800मीटर-अनीसा कुमारी (बोकारो)
बालक 16वर्ष
800मीटर – मोनीश राजा (हजारीबाग)
बालिका 18 वर्ष
800मीटर
श्रुति शर्मा (धनबाद)
बालक 18 वर्ष
800मीटर
आई सोबीत (पूर्वी सिंह भूम)
बालिका 20 वर्ष
3000मी
खुशबू बडाईक (बोकारो)
बालिका 16 वर्ष – लम्बी कूद
मानसी मिंज – हजारीबाग
बालक 18 वर्ष – 1500 मी
सुमित उरांव – गुमला
बालक 16 वर्ष – जेवलिन थ्रो
हेमंत कुमार – पलामू
बालिका 16 वर्ष – शॉटपुट
मनीषा बाड़ा – हजारीबाग
बालिका 20 वर्ष
सुमीना उरांव – शॉटपुट – हजारीबाग

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights