रांची। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे कार्बन झारखंड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए पहले मैच में बोकारो ब्लास्टर्स ने रांची राइडर्स को पांच विकेट से पराजित किया। बोकारो ब्लास्टर्स के अंकित राज सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। रांची राइडर्स के चार मैचों में चार अंक जबकि बोकारो ब्लास्टर्स के चार मैचों में 12 अंक हैं।
रांची राइडर्स ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज आर्यमन सेन और हर्ष राणा को छोड़ सारे फेल हो गए और अंतत टीम 19.5 ओवर में 88 रन बना कर आउट हो गई। आर्यमन सेन ने 44 गेंदों में तीन चौकों व एक छक्का की मदद से 31 और हर्ष राणा ने 15 गेंद में एक छक्का व एक चौका की मदद से 17 रन बनाये। नित्यानंद कश्यप ने 31 रन देकर एक, आशीष कुमार जूनियर ने 7 रन देकर 3, प्रतीक कुमार ने 6 रन देकर एक, विकास सिंह ने 27 रन देकर दो, पंकज यादव ने 9 रन देकर दो विकेट चटकाये।




जवाब में बोकारो ब्लास्टर्स ने अंकित राज सिंह ने 42 रन की मदद से 19.3 ओवर में पांच विकट पर 93 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। इसके अलावा कप्तान कुमार देवब्रत ने 10 और विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्रा ने 31 गेंद में 19 रन बनाये। रांची राइडर्स की ओर से विवेकानंद तिवारी ने 14 रन देकर दो, मनीषी ने 9 रन देकर एक, आदित्या सिंह ने 25 रन देकर एक, प्रेम कुमार सिंह ने 12 रन देकर एक विकेट चटकाये। रांची राइडर्स ने कुल सात गेंदबाजों को आजमाया था।





