Wednesday, January 21, 2026
Home Slider झारखंड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट : रांची राइडर्स की जीत में चमके विवेकानंद तिवारी

झारखंड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट : रांची राइडर्स की जीत में चमके विवेकानंद तिवारी

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। विवेकानंद तिवारी (25 रन, तीन विकेट) के हरफनमौला खेल की बदौलत रांची राइडर्स ने झारखंड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को खराब मौसम से बाधित 8-8 ओवर के मैच में दुमका डेयरडेविल्स को 25 रनों से पराजित किया। रांची राइडर्स के विवेकानंद तिवारी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

दुमका डेयरडेविल्स ने टॉस जीता और रांची राइडर्स को बैटिंग का न्योता दिया। रांची राइडर्स ने 8-8 ओवर के मैच में चार विकेट पर 77 रन बनाये। विवकेकानंद तिवारी ने 25,आदित्या सिंह ने 16, पंकज कुमार ने नाबाद 10, हर्ष राणा ने 10 रन बनाये। इश्तेखान अहमद खान ने 19 रन देकर एक, सुप्रियो चक्रवर्ती ने 9 रन देकर एक और रोनित सिंह ने 14 रन देकर एक विकेट चटकाये।

जवाब में दुमका डेयरडेविल्स की टीम 8 ओवर में पांच विकेट पर 52 रन ही बना सकी। मोहित कुमार ने 14 रन बनाये। इसके अलावा अर्णव सिन्हा ने 8, सुप्रियो चक्रवर्ती ने 7 रन बनाये। विवेकानंद तिवारी ने 7 रन देकर 3, मनीषी ने 13 रन देकर एक, प्रेम कुमार सिंह ने 15 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights