रांची। 9वीं झारखंड राज्य-सब जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता आगामी 17 से 19 जनवरी तक गांधी मैदान, जामताड़ा में आयोजित की जायेगी। उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड से मान्यता प्राप्त जिला इकाई एवं यूनिट अपने-अपने टीमों का प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ कर दें एवं प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु अपने टीमों की भागीदारी सुनिश्चित करें। सभी जिला संघ एवं यूनिट इस बात का ध्यान रहे की वे अपने जिला के ही खिलाड़ी को खेलने की अनुमति दें अन्य खिलाड़ी को अपने जिला से ना लाएं। खिलाड़ी जिसका उम्र 16 वर्ष से कम एवं 55 किलो वजन होना चाहिए। खिलाड़ी अपने साथ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म, दो फोटो एवं ओरिजिनल आधार कार्ड साथ में लाएंगे।
यह बात की जानकारी बिपिन कुमार सिंह (महासचिव ,कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड) ने दी। इस प्रतियोगिता के आधार पर झारखंड टीम का चयन होगा जो आगामी फरवरी 2020 मे मध्यप्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय सब- जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में झारखंड राज्य के बालक एवं बालिका टीम भाग लेगी।