रांची। 18वीं झारखंड राज्य सब जूनियर वुशु प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 18 से 19 जून को राँची में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता आर के आनंद बाउल्स ग्रीन, नामकुम ,राँची में होगी। इस प्रतियोगिता में 14 वर्ष से कम के बालक एवम बालिका वुशु की सानसाउ एवम ताउलू प्रतिस्पर्धा के आधुनिक एवम पारम्परिक इवेंट में भाग लेंगे।
इसकी जानकारी देते हुए झारखंड वुशु एसोसिएशन के प्रेसिडेंट चंचल भट्टाचार्य ने बताया कि इस प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी आगामी 9 से 14 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
इस दो दिवसीय वुशु प्रतियोगिता के पहले दिन उद्घाटन समारोह के साथ साथ विभिन्न वर्गों की प्रतियोगिता आयोजित होंगी और दूसरे दिन अपराह्न में समापन समारोह आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि इससे सम्बंधित तकनीकी समिति का शीघ ही गठन कर लिया जाएगा।इस प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों के तकरीबन 400 खिलाड़ी भाग लेंगे।