28 C
Patna
Friday, September 22, 2023

झारखंड : खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा ने आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्रों का किया निरीक्षण

खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा खेल विभाग द्वारा संचालित आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण किया और पर्यटन, कला संस्कृति खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार के अधीनस्थ खेल कूद एवं युवा कार्य निदेशालय तथा झारखंड खेल प्राधिकरण (साझा) अंर्तगत संचालित सरायकेला ज़िला अन्तर्गत बालक, बालिका बिरसा मुंडा तीरंदाजी केन्द्र,दुगनी, में निरीक्षण के दौरान वहां के आवासीय व्यवस्था भोजन व्यवस्था एवं पानी से हो रहे परेशानियों के बारे में जानकारी ली और बहुत ही जल्द पानी की व्यवस्था को दुरुस्त करने की बात कही। इस केंद्र के निरीक्षण के दौरान वहां के प्रशिक्षक वी एस राव उपस्थित थे।

खरसावा अंर्तगत आवासीय प्रशिक्षण केंद्र फुटबॉल के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनकी समस्याओं से अवगत हुए खिलाड़ियों के आवासीय व्यवस्था को देखते हुए वहां 100 बेड वाले हॉस्टल का निर्माण हेतु आश्वासन दिया। साथ ही वहां के फुटबॉल मैदान में बरमुंडा घास लगाने की भी बात कही। निरीक्षण के दरमियान इस प्रशिक्षण केंद्र के फुटबॉल प्रशिक्षक बलराम महतो एवं संजय सुंडी उपस्थित थे। सरायकेला में बन रहे बिरसा स्टेडियम का भी निरीक्षण किया गया जहां हाई मास्ट एवं बरमुंडा घास भी लगाया जाएगा।

पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत कुमार डुगी बालक, बालिका तीरंदाजी केंद्र का निरीक्षण किया एवं विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे सुविधाओं को और बेहतर करने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन में गुणात्मक सुधार लाने हेतु किए गए कार्य की जनकारी प्राप्त किया। पानी की समस्या को देखते हुए यहां भी आरो और इमरजेंसी लाइट लगाने का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान इस प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक हरेंद्र सिंह एवं गंगाधर नाग मौजूद थे। इन सभी केंद्रों में निदेशक महोदय डॉक्टर सरोजिनी लकड़ा का खिलाड़ियों द्वारा पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इस दौरान हॉकी ओलंपियन मनोहर टोपनो खेल खेल परामर्सी साझा देवेंद्र कुमार सिंह एवं जूनियर इंजीनियर एजाज आलम मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles