Home Slider झारखंड सीनियर महिला हॉकी टीम का दे दनादन, पुडुचेरी के खिलाफ दागे कुल 36 गोल

झारखंड सीनियर महिला हॉकी टीम का दे दनादन, पुडुचेरी के खिलाफ दागे कुल 36 गोल

by Khel Dhaba
0 comment

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल मेंआयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 में हॉकी झारखंड के महिला टीम ने शनिवार को अपने पहले मैच में प्रति 1.66 मिनट प्रति गोल के हिसाब से कुल 36 गोल दागे और पुडुचेरी 36-0 से पराजित किया। झारखंड टीम ने मैच की प्रमिला सोरेंग ने पहले मिनट में ही गोल कर अपना इरादा दिखला दिया था। उसके बाद हर 1या 2 मिनट में गोल कर प्रथम क्वार्टर में कुल 7 गोल ,दूसरे क्वार्टर में 11गोल,तीसरे क्वार्टर में 8गोल और अंतिम क्वार्टर में 10 गोल कर 36-0से जबरजस्त जीत दर्ज की।
झारखंड की वेतन डुंगडुंग ने तूफानी हवा की तरह कुल 10गोल=05,12,19,27,29,49,51,52,53और 58 मिनट में।
अलबेला रानी ने कुल 07गोल= 02,21,21,29,39,43 एवम 48मिनट में।
प्रमिला सोरेंग ने कुल 05गोल=1,20,32,35और 45मिनट में।
फुलमनी भेंगरा कुल 04गोल=13,16,45और 47मिनट में
एडलीन बागे 03गोल 07,44और 57मिनट में
रोशनी डुंगडुंग ने 03गोल 25,37और 59मिनट में
रेशमा सोरेंग ने 2गोल 8और 55मिनट में
दीप्ति टोप्पो 18 मिनटऔर निराली कुजुर ने 23 मिनट में एक एक गोल की।
झारखंड का अगला मैच 9 मई को हॉकी आंध्र प्रदेश के साथ है।
झारखंड टीम =अंजली बिंझिया, रेशमा सोरेंग,,डिप्टी टोप्पो,सिमता मिंज,अलबेला रानी टोप्पो,प्रमिला सोरेंग,वेतन डुंगडुंग,सम्मी बड़ा, विनीता तिर्की,सुभासी हेमरोम,रानी कुमारी, सुशीला कुजुर,रोशनी डुंगडुंग,,नीरू कुल्लू,निराली कुजुर,एडलिन बागे,फुलमनी भेंगरा,अमृता मिंज, कोच बिगन सोय और मैनेजर प्रतिमा तिर्की है। झारखंड टीम के विजय होने पर अध्यक्ष भोला नाथ सिंह , शशिकांत प्रसाद, विजय शंकर सिंह रजनीश कुमार मनोज कोनबेगी,माइकल लाल,प्रतिमा बरवा,असरिता लकड़ा,सनातन विजय सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights