लोहरदगा। लोहरदगा साहू भवन मे भारतीय जम्प रोप का राष्ट्रीय प्रतियोगिता का समापन रविवार को हो गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त लोहरदगा डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने कहा कि जम्प रोप जिसे हम बचपन मे रस्सी कूद कहते थे केवल खेलने और यूँ ही जम्प करने के लिए खेला जाता था, लेकिन आज जानकारी हुई बल्कि जम्प रोप का खेल देख कर बहुत रोमांचित हूँ। इस खेल में इतनी कौशल और विधाएँ होती हैं। बच्चों को शारीरिक विकास के साथ साथ मानसिक विकास भी होता है। संगीत की धुन में नृत्य कौशल भी किया जा सकता है और जिम्नास्ट भी होता है।
लोहरदगा जैसे छोटे शहर मे राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन होना निसंदेह लोहरदगा के छात्रों को सिखने का सुनहला अवसर भी है।

इस अवसर पर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम भी किया गया जिसमें झारखण्ड टीम को ओवर ऑल चैंपियनशिप का पुरस्कार प्रदान किया गया और द्वितीय स्थान महाराष्ट्र को एवं तेलंगाना को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ जिसे कप देकर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन झारखण्ड महासचिव संतोष प्रसाद द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य संदीप कुमार गुप्ता, रामबिलास सिंह,महाराष्ट्र अध्यक्ष मंदार पलवेलकर, सचिव संतोष खांडारे, संथाल प्रमंडल प्रभारी नंदन कुमार सिंह, धनबाद जिला सचिव विवेक सिंह, नीरज कुमार, आयुष कुमार, समीर अम्बष्ठ, सुबोध कुमार, नितिन कदम, महेंद्र राजे, रोहित कुमार, सुबोध दास, राहुल कुमार, सरिता कुमारी, असरफ खान, अदीक्षा जायसवाल, रितिशोना रिंगे, पूजा कदम, इंगेबारम पी, धनुष, अरुल राज आदि उपस्थित थे।