रांची। पहली बार आयोजित हो रहे ऑनलाइन ओलंपिक दिवस समारोह कल अपनी समाप्ति की ओर अग्रसर होगा जहां प्रतिभागी ऑनलाइन क्विज में ऑन एयर अपराह्न 12 से 2 बजे तक 104.8 एफ एम रेडियो धूम चैनल पर जुड़ेंगे। सवालों के जवाब देंगे और प्रमाण पत्र एवम पुरस्कार के हकदार बनेंगे।
इसके अलावा इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के सोशल मीडिया ग्रुप फ़ेसबुक एवां टिवटर पर माई ओलंपिक फैन के तहत फ़ोटो अपलोड करेंगे। इसकी जानकारी देते झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव मधुकांत पाठक ने बताया कि झारखंड के विभिन्न जिला ओलंपिक संघो ने अपने जिले में पेंटिंग एवं वन मिनट क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया एवं अभी तक तकरीबन 400 खिलाड़ियों ने पेंटिंग एवम तकरीबन 50 ने वन मिनट चैलेंज प्रतियोगिता में भाग लिया है। उन्होने बताया कि कल इसके विजेताओं की घोषणा की जाएगी। यह जानकारी झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दूबे ने दी।
47