33 C
Patna
Tuesday, October 3, 2023

Olympic day पर झारखंड ओलंपिक संघ ने आयोजित की दौड़ प्रतियोगिता

रांची। इंटरनेशनल ओलंपिक दिवस समारोह के अवसर पर झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के द्वारा दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ मोराबादी मैदान के गांधी प्रतिमा से प्रारंभ हुई।

ओलंपिक दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित इस दौड़ का आयोजन झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन, इंडियन पियरे दे कूबरटीन एसोसिएशन, रांची डिस्ट्रिक्ट ओलंपिक एसोसिएशन के द्वारा किया गया। इस दौड़ में बड़े पैमाने पर स्पोर्टस अथॉरिटी ऑफ इंडिया ,रांची, राँची डिस्ट्रिक्ट ओलंपिक एसोसिएशन, झारखंड वुशु एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

आजके आयोजित किये गए इस दौड़ के अवसर अनिल कुमार जायसवाल, दिलीप तिर्की, एस के पांडे, उदय साहू, शिवेन्द्र दुबे, चंचल भट्टाचार्य, प्रभाकर कुमार वर्मा, मिथिलेश साहू और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे। इसकी जानकारी देते हुए डॉ मधुकांत पाठक ने बताया कि आज ओलंपिक दिवस के अवसर पर झारखंड के विभिन्न जिलों में दौड़ सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किये गए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights