झारखंड फुटबॉल संघ की वार्षिक आम बैठक बुधवार को धनबाद स्थित होटल रीत में संपन्न हुई। राज्य के 24 जिला एवं रेलवे के दो यूनिट से आए हुए सचिव व अध्यक्षों द्वारा सर्वसम्मति से श्री गुलाम रब्बानी को महासचिव एवं झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर को अध्यक्ष चुन लिया। कोषाध्यक्ष मोहम्मद इम्तियाज खान, वरीय उपाध्यक्ष मुकुल विनायक चौधरी, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, सागर उड़ाव, मुस्तफा आजाद, एस सदरूद्दीन अहमद, सुभाष रजक, सहायक सचिव शक्ति कुमार ढाल, अनवर खान चुने गये। इसके अलावे कुलचांद कुजुर, काईफ रब्बानी, अब्दुल कलाम आजाद को कार्यकारिणी सदस्य चुन लिया गया। यह बैठक रिटर्निंग ऑफिसर रिटायर्ड जज एन एम सिन्हा, एआईएफएफ के अबजारवर सीनियर वाइस प्रेसिडेंट प्रद्युत दत्ता, जेओए के अबजारवर कोषाध्यक्ष एस दुबे की देखरेख में संपन्न हुआ। इस अवसर पर धनबाद जिला फुटबॉल संघ की मो फैयाज अहमद ,रवि आनंद, मृदुल बोस, शुभंकर सरकार, कुबेर सिंह, उदय मिश्रा, रांची से आशीष बोस, एंजेलो कुक, प्रधान आदि मौजूद थे।
44
previous post