रांची। शहर के आर.के.आनंद लॉन बॉल स्टेडियम में रविवार को झारखंड एथलेटिक्स संघ की वार्षिक बैठक सह चुनाव संपन्न हो गया। उक्त चुनाव में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से बतौर पर्यवेक्षक बिहार एथलेटिक एसोसिएशन के महासचिव लियाकत अली एवं झारखंड ओलंपिक संघ की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में शिवेंदु दुबे मौजूद थे। वर्ष 2020 से 2024 के लिए झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन की कार्यसमिति कमेटी का चयन किया गया।
इधर पाकुड़ जिले के रणवीर सिंह को झारखंड एथलेटिक संघ का संयुक्त सचिव बनने पर जिले में खुशी का लहर है। रणवीर के मनोनयन होने पर पाकुड़ जिले के ग्रामीण खिलाड़ियों एवं ग्रामीण तथा मिशनरी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को विशेष लाभ मिलेगा। मनोनीत होने पर रणवीर सिंह ने झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष मधुकांत पाठक का आभार व्यक्त किया। इस उपलब्धि पर पाकुड़ जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा उर्फ बुल्टी, पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अर्धेन्दू शेखर गांगुली, पाकुड़ जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष हिसाबी राय, अभिषेक पांडे, रवि जायसवाल मफिकुल आलम, शिवचरण मालतो, पिंटू सिंह, मोहम्मद इकबाल, सुजीत विद्यार्थी, एम.डी फरीद, कुंदन कुमार, जयदेव कुमार मंडल, मनोज डोकानिया,अशोक कुमार सिन्ह, दीपक सिंह, मृणालिनी घोष, कृष्ण कुमार, पंकज अग्रवाल, अनिल कुमार सिंह, सौरभ कुमार, गौतम तुरी तथा कई खेल संघ के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
यह है कमेटी
अध्यक्ष : मधुकांत पाठक
उपाध्यक्ष : एमएन पूर्ति, आरपी गुप्ता, आरआर मिश्रा, जी. नारायण, बंधन टोप्पो, वरुण कुमार, आलोक मिश्रा।
सचिव : सीडी सिंह
कोषाध्यक्ष : आशीष कुमार
सहायक कोषाध्यक्ष : शशांक भूषण सिंह
एक्सक्यूटिव सचिव : प्रभाकर कुमार वर्मा
सीनियर ज्वायंट सेक्रेटरी : सिकंदर महतो
संयुक्त सचिव : संजय त्रिपाठी, योगेश प्रसाद, आशु भाटिया, अजीत कुमार, अजय कुमार नायक, रणवीर सिंह, अदलाइन केरकेटा
कार्यकारिणी सदस्य : सुखैर भगत, रामनंदन खानदित, राकेश कुमार सिंह, प्रवीण मिश्रा