एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया,नई दिल्ली एवं उड़ीसा एथलेटिक्स संघ द्वारा आगामी 10 से 14 अक्टूबर तक कलिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर में
आयोजित होने वाली 40वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए झारखंड राज्य की 52 सदस्यीय टीम की घोषणा झारखंड एथलेटटिक्स संघ के सचिव एस के पांडे ने किया। उन्होंने बताया कि खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग, खेल निदेशालय झारखंड, रांची द्वारा 11 से 21 सितम्बर तक आयोजित विशेष कोचिंग कैंप एवं 22 से 24 सितम्बर तक झारखंड एथलेटिक्स संघ एवं खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड ,रांची द्वारा आयोजित 36वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के परिणाम एवं इंडिया कैंप के आधार पर एथलीटों का चयन किया गया है।
(बालक अंडर 14)
संतोष मुर्मू (साहेबगंज)- ट्रायथलॉन ग्रुप ए,
आसिफ शेख (बोकारो )- ट्रायथलॉन ग्रुप बी
आदित्य कुमार (रांची )- ट्रायथलॉन ग्रुप सी
(बालक अंडर 16)
अनीत उरांव( लातेहार) 60 मी.,80 मीटर हर्डल्स ,मिडले रिले,ऋतु राज दत्ता – (पूर्वी सिंह भूम)- 60 मी, रवि उरांव (गुमला)- 600 मीटर, मिडले रिले,
एमानुएल किस्कू (साहेबगंज)- 80 मीटर हर्डल्स, मिडले रिले,राजन राज मरांडी (बोकारो )- ऊंची कूद,परमा हांसदा ( साहेबगंज )- लंबी कूद, पेंटाथलान, मिडले रिले,विमल राज (रामगढ़ ) शाटपुट,लंबी कूद ,विष्णु मुर्मू (देवघर)- जेवलिन थ्रो,जय दीप उरांव (गुमला) पेंटाथलान,मेडले रिले
बालक अंडर 18 वर्ष
शुभम एक्का (रांची)100 मी,मिडले रिले, विक्की लोहरा (बोकारो)200 मीटर,मिडले रिले, आकाश दीप किंडो (गुमला)400 मीटर ,मिडले रिले,
मो साजिद (बोकारो) 110 मीटर हर्डल्स,दीपक मुंडा (रांची), विवेक यादव (साहेबगंज) जेवलिन थ्रो,हिमांशु सिंह (पूर्वी सिंह भूम) ऊंची कूद
बालक अंडर 20 वर्ष
पार्थ सिंह,(रांची),100 मीटर एवं लंबीकूद, मनीष कुमार (गिरिडीह)400मी.,मिक्स रिले, प्रतीक उरांव (गुमला)400 मीटर, मिक्स रिले ,राहुल उरांव (चतरा) (चतरा),800 मीटर,1500 मीटर, विवेक पाल (बोकारो)1500 मीटर,3000 मीटर, दीपक महतो (हजारीबाग)3000 मीटर,5000 मीटर,
रितेश कुमार (रामगढ़)400 मीटर हर्डल्स, संदीप कुमार (रांची) लंबी कूद,संजीव भारती (बोकारो)110 मीटर हर्डल्स, समीर उरांव (रांची) ट्रिपल जंप, अफरोज अहमद ( हजारीबाग) ऊंची कूद
बालिका 14 वर्ष
नैना सिंह (रांची)ट्रायथलॉन सी,
बालिका अंडर 16
ममता मेरी मुर्मू (पूर्वी सिंह भूम)60 मीटर, पृथ्वी उरांव (हजारीबाग)60 मीटर, लंबीकूद, सपना यादव (रांची) पेंटाथलन,लंबी कूद
बालिका अंडर 18
पुतुल बास्की (दुमका)100 मीटर, रिले,पूनम कुमारी (रांची)200 मीटर,400 मीटर, रिले, अनामिका उरांव (बोकारो)200, मिडले रिले, आशा कुमारी (धनबाद),400 मीटर, मिडले रिले, दशमी कंडुलना (रांची)100 मीटर हर्डल्स,मिडले रिले, सविता मुर्मू (जामताड़ा) जेवलिन, शिल्पा कुमारी (रांची) जेवलिन बालिका अंडर 20 आकांक्षा कुमारी-(पलामू)200,400, मिक्स रिले, नेहा कुमारी (हजारीबाग)800,मिक्स रिले मी, हुस्नारा प्रवीण (साहेबगंज) लंबी कूद, प्रीति लकड़ा (हजारीबाग) लंबी कूद एवं त्रिकूद, शिवानी कुमारी (रांची)400 मीटर हर्डल्स, मिक्स रिले, अमनदीप कौर (पूर्वी सिंह भूम) ऊंची कूद
टीम कोच – योगेश यादव (साहेबगंज )प्रभात रंजन तिवारी,नरेश कुजूर ( रांची )
अनुकम्पा रुंडा (हजारीबाग)
टीम मैनेजर – सिकंदर महतो (सरायकेला)