Thursday, March 19, 2026
Home Slider सैनी के जूतों पर लिखा था : बकवास बंद, तेज गेंद डाल

सैनी के जूतों पर लिखा था : बकवास बंद, तेज गेंद डाल

by Khel Dhaba
0 comment

 अबू धाबी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने शनिवार को आईपीएल-13 में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज राहुव तेवतिया को बीमर मारी जो तेवतिया के गले में लगी, जिसके कारण वो गिर गए। तेवतिया तुरंत अपने पैरों पर खड़े हुए और अगली दो गेंदों पर दो छक्के मारे। इसी बीच सोशल मीडिया यूजर्स की नजरें सैनी के जूतों पर पड़ी जिन पर लिखा था, बकवास बंद, तेज गेंद डाल।

तेवतिया जब गिरे थे, तब कैमरा उन पर था लेकिन फ्रैम में सैनी के जूते आ गए, जिन पर ये शब्द लिखे थे, बकवास बंद, तेज गेंद डाल। क्रिकेट में यह पहली बार नहीं है कि इस तरह का मैसेज दिखा है। आस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क को दिसंबर-2019 में पाकिस्तान के खिलाफ इसी तरह के संदेश का रिस्ट बैंड पहने देखा गया था। बेंगलुरु ने इस मैच में राजस्थान को 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 154 रनों पर रोक दिया और फिर कप्तान विराट कोहली के नाबाद 72 रनों की मदद से जीत हासिल की

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights