Monday, March 16, 2026
Home Slider आईएसएल-7 : हैदराबाद ने चेन्नई को 4-1 से हराया

आईएसएल-7 : हैदराबाद ने चेन्नई को 4-1 से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

बोम्बोलिम (गोवा)। हैदराबाद एफसी ने दूसरे हाफ में गोलों की बारिश करते हुए सोमवार को बोम्बोलिम के जीएमसी स्टेडियम में दो बार के चैम्पियन चेन्नइयन एफसी को 4-1 से हरा दिया।

इस जीत के बाद हैदराबाद एफसी की टीम 12 अंकों के साथ हीरो इंडियन सुपर (आईएसएल) के सातवें सीजन की अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है।

हैदराबाद की नौ मैचों में यह तीसरी जीत है। टीम की लगातार तीन हार के बाद यह पहली जीत है। हैदराबाद ने अब तक तीन ड्रॉ खेले हैं जबकि तीन हारे हैं। वहीं, चेन्नइयन को नौ मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। टीम को चार मैचों के बाद पहली हार मिली है। चेन्नइयन 10 अंकों के साथ तालिका में आठवें नंबर पर खिसक गई है।

पहले हाफ में दोनों टीमों के गोलकीपरों ने कुछ शानदार बचाव किए और पहला हाफ गोलरहित रहा। दूसरे हाफ में हैदराबाद ने गोलों की बारिश करते हुए चार गोल दागे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights