Monday, November 17, 2025
Home Slider आईपीएल : दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजियां सीधे यूएई ले जाने को तैयार

आईपीएल : दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजियां सीधे यूएई ले जाने को तैयार

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के नामी खिलाड़ियों को उनकी फ्रेंचाइजी टीम दक्षिण अफ्रीका से सीधे यूएई चार्टड विमान से लाने को तैयार हैं। दक्षिण अफ्रीका के अब्राहम डिविलियर्स (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), कागिसो रबाडा (दिल्ली कैपिटल्स), फाफ डु प्लेसिस (चेन्नई सपुर किंग्स), क्विंटन डी कॉक (मुंबई इंडियंस) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) जैसे बड़े नाम हैं इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमों से खेलती हैं।

दक्षिण अफ्रीका में बढ़ते कोरोनावायरस मामलों के कारण यातायात पर पाबंदियां हैं, इसीलिए ऐसा निर्णय फ्रेंचाइजी टीमों ने लिया है।
एक फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से कहा कि यह वो विचार है जिस पर अनाधिकारिक रूप से चर्चा की गई है और अंतिम फैसला रविवार को होने वाली आईपीएल की गवर्निग काउंसिल की बैठक के बाद ही लिया जाएगा और इसके बाद ही फ्रेंचाइजियों को 13वें संस्करण की आगे की रणनीति के बारे में पता चलेगा।

अधिकारी ने कहा, हम जानते हैं कि दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी फंसे हुऐ हैं और हम रविवार को होने वाली आईपीएल जीसी की बैठक के बाद हम उन पर फैसला लेंगे। अनाधिकारिक तौर पर हमारी चर्चा हुई है और यह एक या दो फ्रेंचाइजी तक ही सीमित नहीं है। लगभग सभी फ्रेंचाइजियों के शीर्ष खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका से हैं और उनको चार्टड विमान से यूएई ले जाना हमारे लिए सही रहेगा। इसे लेकर जो भी खर्चा आएगा फ्रेंचाइजियां आपस में बांटेंगी। रविवार को होने वाली बैठक के बाद ही इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights