Thursday, March 19, 2026
Home Slider आईपीएल खाली स्टेडियम में भी करवा सकते हैं : गांगुली

आईपीएल खाली स्टेडियम में भी करवा सकते हैं : गांगुली

by Khel Dhaba
0 comment

कोलकाता। बीसीसीआई के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली ने कहा है कि इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आयोजन हो सकता है। उनका कहना है कि अगर जरूरत पड़ी तो इसे खाली स्टेडियम में कराया जा सकता है। खबरों के मुताबिक सौरभ गांगुली ने सभी राज्य क्रिकेट संघों को एक चिट्ठी लिखकर यह जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है, ‘मुझे लगता है कि क्रिकेट जल्द ही धीरे-धीरे शुरू होने लगेगा।’

आईपीएल की शुरुआत इस साल 29 मार्च से होनी थी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा के बाद इसे अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया। बीसीसीआई की कमाई का एक बड़ा हिस्सा आईपीएल से भी आता है। यही वजह है कि संस्था इसका आयोजन रद्द नहीं करना चाहती। खबरों के मुताबिक अपनी चिट्ठी में सौरव गांगुली ने लिखा है, ‘बीसीसीआई सभी संभावित विकल्पों पर काम कर रहा है जिससे हम इस साल आईपीएल का आयोजन कर सकें। अगर हमें इसका आयोजन खाली स्टेडियम में भी कराना हुआ तो हम कराएंगे।’ उन्होंने यह भी कहा कि प्रशंसक, फ्रेंचाइजी, खिलाड़ी, ब्रॉडकास्टर, प्रायोजक और अन्य सभी हितधारक आईपीएल के आयोजन के लिए उत्सुक हैं।

कोरोना वायरस के चलते कई खेल आयोजन स्थगित या रद्द हो चुके हैं। जुलाई में होने वाला टोक्यो ओलंपिक एक साल के लिए टल गया है। विंबलडन और फ्रेंच ओपन जैसे आयोजनों के साथ भी ऐसा ही किया गया है। माना जा रहा है कि अगर अक्टूबर में प्रस्तावित टी-20 विश्व कप नहीं होता है तो उस समय आईपीएल का आयोजन किया जा सकता है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights