Thursday, September 25, 2025
Home Slider IPL 2022 : कोहली का अर्धशतक पर गुजरात से हारा बेंगलुरु

IPL 2022 : कोहली का अर्धशतक पर गुजरात से हारा बेंगलुरु

by Khel Dhaba
0 comment

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में पहली बार पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 14 पारियों के बाद अर्धशतक जमाया पर उनका यह अर्धशतक बेकार चला गया। आईपीएल 2022 में शनिवार यानी 30 अप्रैल को खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से हराया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पूर्व कप्तान विराट कोहली (58) के 14 पारियों के बाद लगाये गये अर्धशतक और दूसरे विकेट के लिए रजत पाटीदार (52) के साथ 99 रन की साझेदारी से छह विकेट पर 170 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस ने डेविड मिलर और राहुल तेवतिया की ताबड़तोड़ बैटिंग के दम पर 19.3 ओवर में चार विकेट पर 174 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

गुजरात टाइटंस की ओर से रिधिमान साहा ने 29, शुभम गिल ने 31, साई सुदर्शन ने 20, डेविड मिलर ने 24 गेंद में चार चौका व 1 छक्का की मदद नाबाद 39, राहुल तेवतिया ने 25 गेंद में 5 चौका व 2 छक्का की मदद नाबाद 43 रन की पारी खेली।

इससे पहले कोहली ने 53 गेंद की पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया जबकि पाटिदार ने 32 गेंद की आक्रामक पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाये।

ग्लेन मैक्सवेल ने आखिरी ओवरों में 18 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 33 रन और महिपाल लोमरोर ने आठ गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाये।

गुजरात के लिए सत्र का पहला मैच खेल रहे प्रदीप सांगवान ने चार ओवर में 19 रन देकर दो विकेट लिये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights