Home Slider IPL 2020 MI V KXIP : टाई पर टाई, दूसरे सुपर ओवर में पंजाब ने मुंबई को हराया

IPL 2020 MI V KXIP : टाई पर टाई, दूसरे सुपर ओवर में पंजाब ने मुंबई को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

दुबई। निर्धारित 20 ओवर में मैच टाई हुआ। सुपर ओवर खेला गया उसमें भी टाई हुआ। इसके बाद दूसरा सुपर ओवर खेला गया। जिसमें मुंबई पर पंजाब भारी पड़ा और मैच जीत लिया।

सुपर ओवर में किंग्स इलेवन पंजाब ने 5 रन बनाये। केएल राहुल व पूरन बैटिंग करने उतरे। गेंद बुमराह के हाथ में थी। पहली गेंद पर केएल राहुल ने 1 रन बनाये। दूसरी गेंद पर निकोलस पूरन आउट हुए। तीसरी गेंद पर केएल राहुल को 1 रन मिला। चौथी गेंद पर होंडा ने 1 रन बनाये। पांचवीं गेंद पर केएल राहुल ने 2 रन बनाये। छठी गेंद पर केएल राहुल आउट हो गए।

मुंबई इंडियंस से शुरुआत डीकॉक व रोहित शर्मा ने की। गेंद मोहम्मद शमी के हाथ में थी। पहली गेंद पर डीकॉक ने 1 रन बनाया। दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने 1 रन बनाया। तीसरी गेंद पर डीकॉक को 1 रन मिला। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं बना। पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा ने एक रन बनाया। इसी गेंद पर रोहित शर्मा की पगबाधा आउट की अपील हुई और केएल राहुल ने रिव्यू लिया जो फेल हो गया। छठी गेंद पर डीकॉक ने 1 रन बनाये और दूसरा रन लेने के चक्कर में आउट हो गए। इस तरह सुपर ओवर में दोनों के स्कोर 5-5 हो गए।

पहला सुपर ओवर टाई होने के बाद एक और सुपर ओवर कराने का फैसला हुआ। दूसरे सुपर ओवर में मुंबई इंडियंस ने पहली बैटिंग की। कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या बैटिंग करने आये और गेंद जार्डन के हाथ में थी। पहली गेंद पर पोलार्ड ने 1 रन लिया। दूसरी गेंद वाइड रही। दूसरी गेंद पर पांड्या ने 1 रन लिया। दो गेंद में 3 रन। तीसरी गेंद पर पोलार्ड ने 4 रन बनाये। चौथी गेंद एक बार फिर जार्डन ने वाइड फेंकी। स्कोर हो गया 3 गेंद पर 7 रन। चौथी गेंद पर पांड्या रन आउट हुए पर 1 रन बना चुके थे। यानी 4 गेंद पर 8 रन हो चुके थे। पांचवीं पर 1 रन मिला। छठी गेंद पर 2 रन मिले और इस तरह कुल 11 रन बने।

दूसरे सुपर ओवर में पंजाब की ओर से गेल और मयंक ने पारी की शुरुआत की। गेंद बोल्ट के हाथों में थी। पहली गेंद पर गेल ने छक्का जड़ा। दूसरी गेंद पर गेल ने एक रन लिये। अब चार गेंद में 5 रन बनाने थे। तीसरी गेंद पर मयंक अग्रवाल ने चार बनाये और अब 3 गेंद में 1 रन चाहिए था। चौथी गेंद पर मयंक अग्रवाल ने चौका जड़ किंग्स इलेवन पंजाब को जीत दिला दी।

सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (53) के बाद केरन पोलार्ड और नाथन कोल्टर नाइल की अंत में खेली गई तेज तर्रार पारियों के दम पर मुंबई इंडियंस ने रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल-13 के मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के सामने 177 रनों की चुनौती रखी है।

जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब ने भी निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 176 रन बना लिये। केएल राहुल ने 77 रनों की पारी खेली। मैच टाई हो गया और सुपर ओवर से फैसला हुआ।

आखिरी के पांच ओवरों में मुंबई ने 62 रन जोड़ 20 ओवरों में छह विकेट पर 176 रनों का स्कोर खड़ा करने में मदद की।

पंजाब ने इस मैच में मुबंई को अच्छी शुरुआत से वंचित कर दिया। अर्शदीप सिंह ने 23 के कुल योग पर रोहित शर्मा को बोल्ड कर दिया। मुंबई के कप्तान सिर्फ नौ रन ही बना सके। एक रन बाद मोहम्मद शमी ने सूर्यकुमार यादव को बिना खाता खोले पवेलियन की राह दिखाई।

ईशान किशन भी इस मैच में विफल रहे। अर्शदीप ने उन्हें अपना दूसरा शिकार बनाया। सात रन बनाने वाले ईशान का विकेट 38 रनों के कुल योग पर गिरा।

दूसरे छोर पर खड़े क्विंटन डी कॉक को फिर क्रूणाल पांड्या का साथ मिला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की। 34 रन बनाने वाले क्रूणाल को रवि बिश्नोई ने 96 के कुल स्कोर पर आउट कर दिया।

उनके भाई हार्दिक पांड्या (8) को शमी ने आउट कर दिया। पांड्या 116 के कुल स्कोर पर आउट हुए और तीन रन बाद डी कॉक को क्रिस जोर्डन ने मयंक अग्रवाल के हाथों कैच कराया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी पारी में 43 गेंदों का सामना कर तीन चौके और तीन छक्के मारे।

पंजाब को लगा था कि वह मुंबई को कम स्कोर पर रोक देगी लेकिन पोलार्ड ने 12 गेंदों पर चार छक्के और एक चौके की मदद से नाबाद 34 और नाइल ने 12 गेंदों पर ही चार चौकों की मदद से नाबाद 24 रन बना टीम को मजबूत स्कोर दिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2021 – All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights