दुबई। युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी सॉव के आकर्षक अर्धशतक की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में शुक्रवार को यहां तीन विकेट पर 175 रन बनाये। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 131 रन बनाये। चेन्नई सुपर किंग्स की यह दूसरी हार है।
इंडियन प्रीमियर लीग के अंतर्गत शुक्रवार (यानी 25 सितंबर) को खेले जा रहे मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 175 रन बना लिये हैं। पृथ्वी शॉ ने 64, शिखर धवन 35 और श्रेयस अय्यर 26 रन बना कर आउट हुए। रिषभ पंत 37 और स्टोनिस 5 रन बना नाबाद रहे।
जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 20ओवर में 7 विकेट खोकर 131 रन बनाये। शेन वाटसन 14, मुरली विजय 10, गायकवाड़ 5 रन, केदार जाधव 26, डू प्लेसिस 43, महेंद्र सिंह धौनी 15 रन बना कर आउट हुए। रवींद्र जडेजा नाबाद 12 रन बनाये।

चेन्नई सुपर किंग्स शुक्रवार को आत्मविश्वास से भरी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) में अपने तीसरे मुकाबले से पहले बल्लेबाजी क्रम में कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के स्थान पर विचार करना चाहेगी। शारजाह की बल्लेबाजी के मुफीद पिच पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली हार के लिए उनके स्पिनरों के खराब प्रदर्शन और निराशाजनक 20वें ओवर को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, लेकिन बल्लेबाज खुद को पूरी तरह से इससे दोषमुक्त नहीं कर सकते विशेषकर मुरली विजय, केदार जाधव और खुद कप्तान धोनी। दिल्ली कैपिटल्स के लिए शुरुआती मैच में जीत से उसके खिलाड़ियों का आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है। हालांकि, रविचंद्रन अश्विन के कंधे की चोट के कारण अनुपस्थित होने की संभावना से उन्हें अपने गेंदबाजी लाइन अप में कुछ फेरबदल करना पड़ सकता है। अगर अश्विन नहीं खेल पाते हैं तो सीनियर स्पिनर अमित मिश्रा को अक्षर पटेल के जोड़ीदार के तौर पर उतारने का विकल्प हो सकता है।