Tuesday, March 10, 2026
Home IPL-14 आईपीएल 14 : मुंबई ने कोलकाता को दस रन से हराया

आईपीएल 14 : मुंबई ने कोलकाता को दस रन से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

चेन्नई। सूर्य कुमार यादव (56 रन) और रोहित शर्मा (43 रन) की बेहतरीन बैटिंग व राहुल चाहर (चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने आईपीएल-2021 के पांचवें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स को 10 रन से हराया।

मुंबई इंडियंस ने टॉस हार कर पहले खेलते हुए 152 रन बनाये थे। जवाब में कोलकाता नाइटराइडर्स नीतीश राणा के अर्धशतक के बाद भी निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 142 रन ही बना सका।

इसके पहले आंद्रे रसेल (5/15) के नेतृत्व में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल के पांचवें मुकाबले में मंगलवार को मुंबई इंडियंस को 152 रन पर रोक दिया।

मुंबई की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव के 36 गेंदों पर सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 56 रन की पारी के बावजूद 20 ओवर में 152 रन पर ऑलआउट हो गई।

नाइट राइडर्स की ओर से रसेल के अलावा पैट कमिंस ने दो विकेट लिए जबकि वरूण चक्रवर्ती, शाकिब अल हसन और प्रसिद्ध कृष्णा के एक-एक विकेट मिला। रसेल ने आईपीएल में पहली बार पांच विकेट चटकाए हैं।

इससे पहले, मुंबई की शुरूआती अच्छी नहीं रही और क्विंटन डी कॉक वरूण की गेंद पर आउट होकर पवेलियन चल दिए। डी कॉक ने छह गेंदें खेल दो रन बनाए। पहला झटका लगने के बाद रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार के साथ पारी आगे बढ़ाई और दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी हुई।

सूर्यकुमार ने इसके साथ ही अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन इसके कुछ देर बाद ही वह शाकिब का शिकार बन आउट हुए। नए बल्लेबाज के रूप में उतरे ईशान किशन (1) को कमिंस ने आउट कर मुंबई को तीसरा झटका दिया।

अर्धशतक की ओर बढ़ रहे रोहित को कमिंस ने बोल्ड कर पवेलियन भेजा। रोहित ने 32 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाए। इसके बाद मुंबई की पारी लड़खड़ा गई और उसने हार्दिक पांड्या (15), कीरोन पोलार्ड (5) और मार्को जानसेन (0) के विकेट 126 के कुल योग पर गंवा दिए। क्रुणाल पांड्या ने किसी तरह मुंबई का स्कोर 150 तक पहुंचाया लेकिन इसके बाद रसेल ने कहर बरपाते हुए पहले क्रुणाल को आउट किया। क्रुणाल ने नौ गेंदें पर तीन चौकों की मदद से 15 रन बनाए। इसके बाद रसेल ने जसप्रीत बुमराह (0) और राहुल चाहर (8) को आउट कर मुंबई की पारी ढेर कर दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights