Saturday, February 28, 2026
Home बिहारक्रिकेट अररिया जिला अंडर-16 क्रिकेट लीग में इंडस स्पोर्टिंग क्लब जीता

अररिया जिला अंडर-16 क्रिकेट लीग में इंडस स्पोर्टिंग क्लब जीता

जयश क्रिकेट एकेडमी को पांच विकेट से हराया

by Khel Dhaba
0 comment
Araria District Under-16 Cricket League

अररिया, 8 दिसंबर। अररिया जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में अररिया जिला अंडर-16 क्रिकेट लीग के अंतर्गत मैच नंबर-5 में इंडस स्पोर्टिंग क्लब ने जयेश क्रिक्रेट एकेडमी को पांच विकेट से हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जयश क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 24.5 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 102 रन बनाए। आर्यन कश्यप ने 37 गेंदों पर 23 रन, मयंक सिंह ने 28 गेंदों में 12 रन तथा आदित्य कुमार ने 23 गेंदों पर 17 रनों का योगदान दिया।

गेंदबाजी में मोहम्मद सैफ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि अंकित कुमार बिस्वास और प्रिंस राय को 2-2 विकेट मिले।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडस स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने 15.2 ओवर में 104 रन बनाकर 5 विकेट से मुकाबला जीत लिया। बल्लेबाजी में मनीष दास ने 26 गेंदों पर 36 रन, सचिन कुमार ने 19 गेंदों में 22 रन और सैफ अली ने 12 रनों की उपयोगी पारी खेली। जयश एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अंशुमान सिंह और आरव अग्रवाल ने 1-1 विकेट हासिल किया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सैफ अली को दिया गया, जिन्होंने 12 रन बनाने के साथ-साथ 3 विकेट चटकाए।

मैच के अंपायर अमन कुमार और अनिकेत झा थे जबकि स्कोरर की भूमिका गौरव कुमार थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights