20
महिला हॉकी के पूल-ए में भारतीय टीम को लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी है। भारत को जर्मनी ने 2-0 से हरा दिया। जर्मनी की ओर से Nike Lorenz ने खेल के 12वें मिनट में पहला गोल दागा जबकि दूसरा गोल तीसरे क्वार्टर में भारत की गुरजीत कौर द्वारा एक पेनाल्टी स्ट्रोक गंवाने के चंद सेकेंड बाद ही Katarina ने दागा। इससे पहले भारत को नीदरलैंड्स ने 5-1 से हराया था। भारत को अपना अगला मुकाबला ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ 28 जुलाई को खेलना है।