Wednesday, November 19, 2025
Home Slider भारतीय पुरुष हॉकी टीम Tokyo Olympic के सेमीफाइनल में

भारतीय पुरुष हॉकी टीम Tokyo Olympic के सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

भारत ने पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत ने अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है जहां उसका सामना बेल्जियम से होगा।

भारत के लिए Dilpreet Singh, Gurjant Singh और Hardik Singh ने एक एक गोल किए। अच्छी बात ये रही कि भारत की ओर से तीनों गोल्ड फील्ड गोल के जरिये हुए. पूरे मुकाबले में भारत को एक भी पेनाल्टी कॉर्नर नहीं मिली।

1972 के बाद भारत पहली बार हॉकी के सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

इससे पहले भारत ने 1972 के म्युनिख ओलंपिक खेलों में अंतिम चार में प्रवेश किया था। हालांकि इसके बाद भारत ने स्वर्ण पदक जीता था पर उस ओलंपिक में सेमीफाइनल नहीं खेला गया था।

आखिरी बार भारतीय हॉकी टीम ने 1980 के मास्को ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक के तौर पर ओलंपिक पदक जीता था। मास्को ओलंपिक में हॉकी राउंड रॉबिन लीग के आधार पर खेली गई थी यानी सेमीफाइनल के बजाय सीधे फाइनल में टीमें पहुंची थी, जबकि 1976 के मांट्रियल ओलंपिक खेलों में भारतीय टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी थी। ऐसे में अब उसके पास बड़ा इतिहास बनाने का मौका है।

क्वार्टर फाइनल में भारत 3-1 से आगे
ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ चौथे क्वॉर्टर फाइनल में Hardik Singh ने दूसरे प्रयास में शानदार गोल करते हुए भारत को 3-1 से आगे कर दिया।

Manpreet Singh को येलो कार्ड
ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान Manpreet Singh को येलो कार्ड दिखाया गया है और वह मैच के आखिरी लम्हों में मैदान से बाहर हो गए हैं। उन्हें अब 5 मिनट तक के लिए मैदान से बाहर रहे और भारत को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा।

तीसरे क्वार्टर के अंतिम क्षणों में ग्रेट ब्रिटेन ने दागा गोल
उधर हॉकी के मैदान में जारी पुरुषों के क्वार्टर फाइनल के तीसरे क्वार्टर के अंतिम लम्हों में ग्रेट ब्रिटेन ने आखिरी लमहों में एक गोल करके भारत के खिलाफ शानदार वापसी की है। ग्रेट ब्रिटेन के लिए Ward ने पेनाल्टी कॉर्नर पर मिली गेंद के जरिये गोल दागा है। फिलहाल भारत 2-1 से आगे है।

हाफ टाइम तक भारत 2-0 से आगे
ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हाफ टाइम तक 2-0 की बढ़त बना ली है। भारत के लिए दूसरा गोल Gurjant Singh ने खेल के 16वें मिनट में दागा। इससे पहले Dilpreet Singh ने एक शानदार फील्ड गोल के जरिए भारत को 1-0 से आगे किया।

Gurjant Singh ने भारत को दिलाई दोहरी बढ़त
बैडमिंटन कोर्ट पर भारत की अच्छी खबर के बीच हॉकी टर्फ से भी अच्छी खबर है। ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ भारत ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 2-0 की बढ़त बना ली है। भारत के लिए दूसरा गोल Gurjant Singh ने खेल के 16वें मिनट में दागा है। इससे पहले Dilpreet Singh ने एक शानदार फील्ड गोल के जरिए भारत को 1-0 से आगे किया था।

भारत ने ग्रेट ब्रिटेन पर बनाई 1-0 की बढ़त
उधर पुरुष हॉकी के अंतिम क्वार्टर फाइनल की शुरुआत हो चुकी है जहां भारत और ग्रेट ब्रिटेन की टीमें आमने-सामने हैं। भारत ने ग्रेट ब्रिटेन पर शुरुआती बढ़त बना ली है। Dilpreet Singh ने एक शानदार फील्ड गोल के जरिए भारत को 1-0 से आगे कर दिया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights