Thursday, February 19, 2026
Home बिहारक्रिकेट कैमूर जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में भारतीय दीव ने प्लेयर्स को हराया

कैमूर जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में भारतीय दीव ने प्लेयर्स को हराया

प्लेयर ऑफ द मैच संदीप का हरफनमौला प्रदर्शन, विवेक का संघर्ष निरर्थक

by Khel Dhaba
0 comment

मोहनियां (कैमूर)। कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में क्रिकेटर नितीश पटेल स्मृति सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत एम.पी. कॉलेज ग्राउंड, मोहनियां में खेले गए मुकाबले में भारतीय दीव क्रिकेट क्लब ने प्लेयर्स क्रिकेट एकेडमी को 49 रन से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। यह प्रतियोगिता हारमोनी क्रिकेट एकेडमी एवं द मॉडर्न स्कूल के संयुक्त प्रायोजन में आयोजित की जा रही है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय दीव की टीम ने 35 ओवरों में 9 विकेट पर 211 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से गौरव ने 32 रन, शिवम ने 30 रन बनाए, जबकि प्रशांत, निकेश और अमन ने 21-21 रन का योगदान दिया। संदीप और प्रशांत ने 13-13 रन जोड़े। प्लेयर्स की ओर से दीपक सिंह और रवि सिंह ने 3-3 विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया, वहीं शांतुन, सुमित और विवेक को 1-1 विकेट मिला।

212 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्लेयर्स क्रिकेट एकेडमी की टीम 28.3 ओवर में 162 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से विवेक कुमार ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 71 रन बनाकर संघर्ष किया। नितीन राज और सुमित ने 22-22 रन तथा प्रेम कुमार ने 18 रन का योगदान दिया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

भारतीय दीव की ओर से गेंदबाजी में सूरज प्रसाद ने 3 विकेट झटके, जबकि संदीप दूबे और आनंद पटेल ने 2-2 विकेट हासिल किए। गौरव ने भी 1 विकेट अपने नाम किया।

मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए संदीप दूबे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार डॉक्टर डी.के. सिंह द्वारा प्रदान किया गया।

लीग के अगले मुकाबले में शुक्रवार को जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में स्टार क्रिकेट क्लब का सामना विजन क्रिकेट एकेडमी से होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights