Wednesday, March 11, 2026
Home राष्ट्रीयक्रिकेट India vs New Zealand,1st Test : न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 134 रनों की बढ़त बनायी

India vs New Zealand,1st Test : न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 134 रनों की बढ़त बनायी

by Khel Dhaba
0 comment

बेंगलुरु, 17 अक्टूबर। मैट हेनरी (पांच विकेट) और विलियम ओरूर्क (चार विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद डेवन कॉन्वे के (91) अर्द्वशतक की मदद से न्यूजीलैंड ने वर्षा बाधित पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को तीन विकेट पर 180 बनाकर भारत पर पहली पारी के आधार पर 134 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

न्यूजीलैंड की पारी

भारत को पहली पारी में मात्र 46 रनों पर समेटने के बाद बल्लेबाजी करने मैदान पर आयी न्यूजीलैंड टीम के सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की। 18वें ओवर में कुलदीप ने टॉम लेथम (15) को पगबाधा आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई।

दूसरे विकेट की साझेदारी में कॉन्वे और विल यंग ने टीम के स्कोर को 142 रनों तक पहुंचाया जहां जडेजा ने विल यंग (33) को कुलदीप के हाथों कैच आउट करा न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिराया। इसके बाद अपने शतक की तरफ बढ़ रहे डेवन कॉन्वे (91) को अश्विन ने बोल्ड कर टीम के लिए तीसरा विकेट लिया। खेल समाप्ति के समय रचिन रविंद्र (22) तथा डैरिल मिचेल 14 रनों पर नाबाद रहे।

भारत की ओर से आर अश्विन , कुलदीप यादव तथा रवीन्द्र जाडेजा ने एक-एक विकेट लिया।

भारतीय की पहली पारी

इससे पहले यहां एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और सातवें ओवर में कप्तान रोहित शर्मा (दो) को टिम साउदी ने बोल्ड कर न्यूजीलैंड को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद विराट कोहली और सरफराज खान (शून्य) पर पवेलियन लौट गये इस दौरान बारिश शुरु होने से कुछ देर खेल रूका रहा। विराट को विलियम ओरूर्क और सरफराज को मैट हेनरी ने आउट किया।

बारिश रुकने के बाद बल्लेबाजी करने आये यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत ने पारी को संभालने का प्रयास किया। 21 ओवर में विलियम ओरुर्क ने यशस्वी जायसवाल (13) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद भारत के लगातार विकेट गिरते गये। ऋषभ पंत ने टीम के लिए सर्वाधिक (20) रन बनाये। आलम यह था कि भारत के नौ बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। भारत की पूरी टीम 31.2 ओवर में 46 के स्कोर पर सिमट गई।

इसी के साथ घरेलू पिच पर सबसे कम स्कोर बनाने का 37 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। इससे पहले भारतीय टीम 1987 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में 75 रन पर ऑलआउट हुई थी।

न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने 15 रन देकर पांच विकेट लिये। विलियम ओरूर्क को 22 रन देकर चार विकेट मिले। टिम साउदी ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights