आकलैंड। मेग लैनिंग (97 रन ) की कप्तानी पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने महिला विश्व कप क्रिकेट के मुकाबले में भारत को सात विकेट से पराजित किया। इस मैच में कप्तान मिताली राज, यास्तिका भाटिया और हरनप्रीत कौर के अर्धशतकों से भारत ने शनिवार को यहां सात विकेट पर 277 रन का स्कोर खड़ा किया।
जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने बारिश से प्रभावित मैच में 278 रन के लक्ष्य को अंतिम ओवर की तीसरी गेंद पर चार विकेट पर 280 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर मेग लैनिंग के अलावा राशेल हायनेस ने 43,आयशा हैली ने 72,एलीसे पैरी ने 28 और बेथ मूने ने नाबाद 30 रन की पारी खेली।
भारती पारी के दौरान मिताली (96 गेंद में 68 रन) और यास्तिका (83 गेंद में 59 रन) ने तब तीसरे विकेट के लिये 130 रन की अहम भागीदारी निभायी जब भारत ने सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के विकेट सस्ते में गंवा दिये थे।
भारत का स्कोर दो विकेट पर 158 रन से छह विकेट पर 213 रन हो गया था, जिसके बाद हरमनप्रीत ने 47 गेंद में नाबाद 57 रन बनाकर टीम को 250 रन के स्कोर से आगे पहुंचाया। पूजा वस्त्राकर ने एक बार फिर अंत में तेजी से रन जोड़े, उन्होंने 28 गेंद में 34 रन बनाये।
पूजा और हरमनप्रीत ने 47 गेंद में सातवें विकेट के लिये 64 रन की भागीदारी की जिससे भारत ने अंतिम पांच ओवर में अपने स्कोर में 52 रन का इजाफा किया।
भारत ने बल्लेबाजी को मजबूती देने के लिये सलामी बल्लेबाज शेफाली को आल राउंडर दीप्ति शर्मा की जगह उतारा। दीप्ति पिछले दो मैचों में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी थीं।
बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद शेफाली (12) और स्मृति (10 रन) बल्लेबाजी करने उतरी थीं, पर दोनों जल्दी आउट हो गयीं। यास्तिका ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए टूर्नामेंट में अपना पहला अर्धशतक जमाया। उन्होंने अनुभवी मिताली का अच्छा साथ निभाया जो एक स्थान नीचे चौथे नंबर पर उतरीं।
पहले चार मैचों में अच्छा नहीं करने के वाली कप्तान ने आखिर अर्धशतकीय पारी खेली।
- झंझारपुर क्रिकेट क्लब बना मधुबनी जिला क्रिकेट लीग का चैंपियन

- पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में वाईसीसी और आरबीएनवाईएसी की शानदार जीत

- पारा साइक्लिंग चैंपियनशिप: बिहार के पारा साइक्लिस्ट हैदराबाद रवाना

- बिहार सीनियर वीमेंस टीम के प्लेयर्स हुए सम्मानित

- भागलपुर क्रिकेट टीम की कमान बासुकीनाथ को

- बिहार के फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच किट का हुआ वितरण

- टी20 विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका की दमदार जीत

- Ranji Trophy : जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास, पहली बार फाइनल में
