Wednesday, March 11, 2026
Home Slider IND vs ENG : भारत की सधी गेंदबाजी से इंग्लैंड पस्त

IND vs ENG : भारत की सधी गेंदबाजी से इंग्लैंड पस्त

by Khel Dhaba
0 comment

रवींद्र जडेजा की 104 रन की पारी के बाद कप्तान जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने शृंखला के पांचवें टेस्ट मैच के बारिश से प्रभावित दूसरे दिन शनिवार को दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड के पांच विकेट चटका लिये।

भारत की पहली पारी में 416 रन के जवाब में इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट 83 रन बनाये। दूसरे दिन का खेल खत्म होते समय जॉनी बेयरस्टो (12) के साथ कप्तान बेन स्टोक्स (शून्य) क्रीज पर मौजूद थे। इंग्लैंड की टीम पहली पारी के आधार पर भारत से अब भी 332 रन से पीछे है।

बुमराह ने तीन जबकि मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी ने एक-एक विकेट लिये। इंग्लैंड के लिए जो रूट ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights