Thursday, March 19, 2026
Home Slider Tokyo Olympic Men’s Hockey में भारत की जीत के साथ शुरुआत, न्यूजीलैंड हारा

Tokyo Olympic Men’s Hockey में भारत की जीत के साथ शुरुआत, न्यूजीलैंड हारा

by Khel Dhaba
0 comment

एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गोलकीपर पी आर श्रीजेश के शानदार प्रदर्शन मदद से न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर तोक्यो ओलंपिक में जीत के साथ शुरुआत की।

पिछले चार दशक में पहला ओलंपिक पदक जीतने की कोशिश में जुटी भारतीय टीम ने अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए ग्रुप ए का यह मुकाबला जीता। कई वीडियो रेफरल के बीच खेले गए मैच में आखिरी मिनट में न्यूजीलैंड को पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे श्रीजेश ने गोल में नहीं बदलने दिया।

न्यूजीलैंड के लिये छठे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ केन रसेल ने गोल किया। भारत के लिये रूपिंदर पाल सिंह ने दसवें मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक पर बराबरी का गोल दागा। ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह ने 26वें और 33वें मिनट में गोल किये। न्यूजीलैंड के लिये दूसरा गोल 43वें मिनट में स्टीफन जेनिस ने दागा।

टोक्यो 2020 का पहला हॉकी गोल हो गया है। भारत ने पेनाल्टी कार्नर गंवा दिया था, लेकिन न्यूजीलैंड ने यह मौका नहीं चूका और केन रसैल ने 6वें मिनट में मिले पेनाल्टी कार्नर का गोल में बदलकर भारत को 1-0 से पीछे कर दिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights