दुबई, 11 दिसंबर। भारत आईसीसी अंडर-19 विश्व कप ICC Under 19 World Cup में अपना पहला मैच 20 जनवरी को दक्षिण अफ्रीका के ब्लोमफोनटेन में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को इस प्रतियोगिता का संशोधित कार्यक्रम जारी किया।
ICC Under 19 World Cup पहले यह टूर्नामेंट श्रीलंका में आयोजित किया जाना था लेकिन आईसीसी ने सरकारी हस्तक्षेप के कारण उसके क्रिकेट बोर्ड को निलंबित कर दिया और फिर अंडर 19 विश्व कप की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका को सौंप दी। इस कारण प्रतियोगिता का नया कार्यक्रम जारी करना पड़ा।
ICC Under 19 World Cup भारतीय टीम को बांग्लादेश, आयरलैंड और अमेरिका के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। बांग्लादेश के बाद भारतीय टीम का सामना 25 जनवरी को ब्लोमफोनटेन में आयरलैंड से होगा। वह अपना आखिरी लीग मैच इसी स्थान पर 28 जनवरी को अमेरिका से खेलेगी।
ICC Under 19 World Cup टूर्नामेंट की शुरुआत 19 जनवरी को दो मैचों से होगी जिसमें आयरलैंड का सामना अमेरिका से और वेस्टइंडीज का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीम भाग लेंगी जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है।
प्रत्येक ग्रुप में शामिल टीम इस प्रकार हैं।
ग्रुप ए : भारत, बांग्लादेश, आयरलैंड, अमेरिका।
ग्रुप बी: इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज, स्कॉटलैंड।
ग्रुप सी: ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, नामीबिया, ज़िम्बाब्वे।
ग्रुप डी: अफगानिस्तान, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, नेपाल।



