Wednesday, March 18, 2026
Home Latest हॉकी : चोटिल वरुण की जगह लाकड़ा भारतीय टीम में

हॉकी : चोटिल वरुण की जगह लाकड़ा भारतीय टीम में

by Khel Dhaba
0 comment

भुवनेश्वर। कंधे की चोट के कारण भारतीय हॉकी टीम के डिफेंडर-ड्रैगफ्लिकर वरुण कुमार रूस के खिलाफ होने वाले अहम एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर मैच में नहीं खेलेंगे। वरुण की जगह शुक्रवार और शनिवार को यहां कलिंगा स्टेडियम में होने वाले मैच के लिए बीरेंद्र लाकड़ा को टीम में शामिल किया जाएगा।

भारत के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा, “वरुण कुमार को सोमवार को प्रशिक्षण के दौरान कंधे में चोट लगी। तब से वह इलाज करा रहे हैं लेकिन दुर्भाग्य से इसमें किसी प्रकार का सुधार नहीं हुआ है।

रीड ने कहा, “हमारे मेडिकल स्टाफ ने सलाह दी है कि वरुण को कुछ हफ्तों के लिए आराम करने की आवश्यकता है इसलिए हमने उनकी जगह लाकड़ा को टीम में जगह देने का फैसला किया है जो 170 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं और एक विश्व स्तरीय डिफेंडर हैं। वह बहुत अनुभवी हैं और भुवनेश्वर के परिस्थितियों को अच्छे से हैं जो उन्हें मुकाबला खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार बनाता है।”

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights