Tuesday, March 11, 2025
Home बिहार Hockey Bihar : खेलो इंडिया क्वालिफायर्स के लिए बिहार महिला टीम का चयन 2 दिसंबर को

Hockey Bihar : खेलो इंडिया क्वालिफायर्स के लिए बिहार महिला टीम का चयन 2 दिसंबर को

by Khel Dhaba
0 comment
Hockey Bihar

Hockey Bihar हॉकी इंडिया द्वारा ओड़िशा के भुवनेश्वर में 20 दिसंबर से आयोजित क्वालीफायर्स खेलो इंडिया यूथ गेम 2022 (अंडर-18) राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बिहार टीम की चयन प्रतियोगिता दो दिसंबर को आयोजित की गई है।

चयन ट्रायल पटना के शास्त्री नगर बालिका विद्यालय में होगा। इस चयन ट्रायल में भाग लेने बाले सभी प्रतिभागियों को सुबह 7 बजे रिपोर्ट करना अनिवार्य है। इस ओपन चयन ट्रायल में हॉकी बिहार (Hockey Bihar) के पंजीकृत कोई भी महिला खिलाड़ी भाग ले सकते है, जिनका जन्म 01/01/2004 है।

चयन ट्रायल में भाग लेने बाले सभी प्रतिभगियों को अपने साथ आधार कार्ड, पंचयात या नगर निकाय द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र तथा आईडी कार्ड एवं डोमिसाइल या पासपोर्ट लेकर आना अनिवार्य है। चयन ट्रायल में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी 2 दिसंबर को सुबह 7 बजे शास्त्री नगर विद्यालय के हॉकी मैदान में मनोज कुमार तथा मिनी कुमारी को रिपोर्ट करेंगे।

इसकी जानकारी हॉकी बिहार के संयोजक मुनिन्द्रा कुमार ने दिया। किसी तरह की अधिक जानकारी के लिए संयुक्त सह-सचिव मनोज कुमार के मोबाइल नंबर 8210291514 पर या मिनी कुमारी एकलव्य कोच के फोन नंबर 703964147 पर सम्पर्क कर जानकारी ले सकते हैं।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2021 – All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights