बर्मिंघम। इंग्लैंड के शहर बर्मिंघम में 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स का शानदार आगाज हो चुका है। भारतीय टीम के इवेंट कल से शुरू होने वाले हैं।
राष्ट्रमंडल खेल 2022 के पहले दिन शुक्रवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट मैदान में महिला क्रिकेट में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। साल 1998 के संस्करण के बाद पहली बार CWG में क्रिकेट की वापसी हो रही है और जिसमें महिला क्रिकेट और T20 क्रिकेट दोनों का डेब्यू होगा।
पूर्व CWG चैंपियन भारतीय महिला हॉकी टीम घाना के खिलाफ बर्मिंघम 2022 में अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
बैडमिंटन की शुरुआत मिक्स्ड टीम इवेंट से होगी। जहां भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। पीवी सिंधु, किदांबी श्रीकांत और चिराग शेट्टी-सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी की जोड़ी एक्शन में नजर आएंगी।
14 वर्षीय स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह महिला एकल के गेम्स में डेब्यू करेंगी। मौजूदा चैंपियन पुरुष और महिला टेबुल टेनिस टीमें भी पहले दिन एक्शन में होंगी। क्योंकि मनिका बत्रा, शरत कमल और साथियान गणाशेखरन पदक की अपनी दावेदारी पेश करेंगे।
भारत पहले दिन साइकिलिंग, तैराकी और ट्रायथलॉन में पदक जीत सकता है।
भारत के कार्यक्रम (29 जुलाई, भारतीय समयानुसार
आर्टिस्टिक जिमनास्टिक
क्वालीफाइंग, पुरुष टीम और व्यक्तिगत: सत्यजीत मंडल, योगेश्वर सिंह, सैफ तंबोली – दोपहर 1:30 बजे IST
बैडमिंटन
मिक्स्ड टीम, ग्रुप ए: भारत बनाम पाकिस्तान – शाम 6:30 बजे IST
मुक्केबाजी
पुरुषों का लाइट वेल्टरवेट, राउंड ऑफ 32: शिव थापा बनाम सुलेमान बलोच (PAK) – शाम 5:00 बजे IST
क्रिकेट
ग्रुप ए: ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत – दोपहर 3:30 बजे IST
साइकिलिंग
क्वालीफाइंग, पुरुषों की 4000 मीटर टीम इवेंट: विश्वजीत सिंह, नमन कपिल, वीएस केंगालुगुट्टी, दिनेश कुमार, अनंत नारायणन – दोपहर 3:25 बजे IST
क्वालीफाइंग, महिला टीम स्प्रिंट: त्रिशा पॉल, शुशिकला अगाशे, मयूरी लुटे – शाम 4:12 बजे IST
क्वालीफाइंग, पुरुष टीम स्प्रिंट: वाई रोजित सिंह, एल रोनाल्डो सिंह, ई डेविड बेकहम, एसो अल्बेन-शाम 4:46 बजे IST
फाइनल, पुरुषों की 4000 मीटर टीम इवेंट (यदि भारत क्वालीफाई करता है तो) – रात 9:50 बजे IST
फाइनल, महिला टीम स्प्रिंट (यदि भारत क्वालीफाई करता है तो) – रात 10:25 बजे IST
फाइनल, पुरुष टीम स्प्रिंट (यदि भारत क्वालीफाई करता है तो) – रात 10:33 बजे IST
हॉकी
महिला पूल ए: भारत बनाम घाना – शाम 6:30 बजे IST
लॉन बाउल
पुरुष ट्रिपल, सेक्शन ए: न्यूजीलैंड बनाम भारत – दोपहर 1:00 बजे IST
पुरुष ट्रिपल, सेक्शन ए: स्कॉटलैंड बनाम भारत – शाम 4:00 बजे IST
पुरुषों की जोड़ी, सेक्शन सी: मलेशिया बनाम भारत – शाम 7:30 बजे IST
वूमेंस फोर, सेक्शन डी: भारत बनाम इंग्लैंड – शाम 7:30 बजे IST
पुरुषों की जोड़ी, सेक्शन सी: भारत बनाम फॉकलैंड द्वीप – रात 10:30 बजे IST
वूमेंस फोर, सेक्शन डी: भारत बनाम कुक आइलैंड्स – रात 10:30 बजे IST
स्क्वैश
महिला एकल, राउंड ऑफ 64: अनाहत सिंह बनाम जैडा रॉस (एसवीजी) – रात 11:00 बजे IST
पुरुष एकल, राउंड ऑफ 64: जो चैपमैन (IVB) बनाम अभय सिंह – रात 11:45 बजे IST
तैराकी
हीट्स, पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल: कुशाग्र रावत – दोपहर 3:11 बजे IST
हीट्स, पुरुषों की 50 मीटर बटरफ्लाई: साजन प्रकाश – शाम 4:02 बजे IST
हीट्स, पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक: श्रीहरि नटराज – शाम 4:26 बजे IST
फाइनल, पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल (यदि कुशाग्र रावत क्वालीफाई करते हैं) – रात 11:37 बजे IST
टेबुल टेनिस
महिला टीम, ग्रुप 2: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – दोपहर 2:00 बजे IST
पुरुष टीम, ग्रुप 3: भारत बनाम बारबाडोस – शाम 4:30 बजे IST
महिला टीम, ग्रुप 2: भारत बनाम फिजी – रात 8:30 बजे IST
पुरुष टीम, ग्रुप 3: भारत बनाम सिंगापुर – रात 11:00 बजे IST
ट्रायथलॉन
फाइनल, पुरुषों की व्यक्तिगत स्प्रिंट दूरी: आदर्श एमएस, विश्वनाथ यादव – दोपहर 3:31 बजे IST
फाइनल, महिला व्यक्तिगत स्प्रिंट दूरी: संजना जोशी, प्रज्ञा मोहन – शाम 7:01 बजे IST