पटना।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित घरेलू टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी हो गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। शेड्यूल की कॉपी क्रिकेट जगत में वायरल है।
इस शेड्डयूल के अनुसार बिहार की टीम सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में एलीट ग्रुप सी में है। इस ग्रुप में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, मुंबई, हिमाचल, उत्तरप्रदेश और गोवा की टीम है। एलीट ग्रुप में 28 टीमों को चार ग्रुपों में बांटा गया है जबकि प्लेट ग्रुप में छह टीमें हैं। झारखंड की टीम ग्रुप बी में है।
विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार की टीम प्लेट ग्रुप में है। इस ग्रुप में बिहार के साथ नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश की टीम है।
रणजी ट्रॉफी में बिहार प्लेट ग्रुप में खेलेगा। इस ग्रुप में मेघालय, मणिपुर, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम की टीम है।
अंडर-25 पुरुष वनडे में बिहार ग्रुप ए में है। इस ग्रुप में मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, सौराष्ट्र, हैदराबाद, हरियाणा, असम और नागालैंड की टीम है।
सीके नायडू अंडर-25 डेज टूर्नामेंट में बिहार ग्रुप ए में है। इस ग्रुप में गुजरात, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, गोवा, चंडीगढ़ और अरुणाचल प्रदेश की टीम है।
वीनू मांकड़ ट्रॉफी अंडर-19 टूर्नामेंट में बिहार ग्रुप बी में है। इस ग्रुप में आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, सौराष्ट्र, पुडुचेरी और मिजोरम की टीम है।
कूच बिहार ट्रॉफी में बिहार की टीम ग्रुप सी में है। इस ग्रुप में हरियाणा, आंध्रप्रदेश, विदर्भ, ओड़िशा और मणिपुर की टीम है।
विजय मर्चेंट ट्रॉफी में बिहार को ग्रुप डी में रखा गया है। इस ग्रुप में बिहार के अलावा हैदराबाद, दिल्ली, गुजरात, सीएससीएस और मेघालय की टीम है।
सीनियर वीमेंस वनडे में बिहार ग्रुप डी में है। इस ग्रुप में महाराष्ट्र, गोवा, विदर्भ, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हैदराबाद की टीम है।
सीनियर वीमेंस टी20 ट्रॉफी में बिहार को ग्रुप बी में रखा गया है। इस ग्रुप में बिहार के अलावा रेलवे, गोवा, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, गुजरात, जे एंड के, अरुणाचल प्रदेश की टीम है।
वीमेंस अंडर-23 वनडे में बिहार ग्रुप सी में है। इस ग्रुप में हिमाचल, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, असम, विदर्भ की टीम है।
वीमेंस अंडर-23 टी20 में बिहार ग्रुप बी में है। इस ग्रुप में बिहार के अलावा गुजरात, उत्तरप्रदेश, विदर्भ, आंध्रप्रदेश, पुडुचेरी, चंडीगढ़ और अरुणाचल प्रदेश की टीम है।
वीमेंस अंडर-19 वनडे में बिहार ग्रुप ई में है। इस ग्रुप में हैदराबाद, उत्तरप्रदेश, तमिलनाडु, केरल और जे एंड के है।
वीमेंस अंडर-19 टी20 में बिहार ग्रुप डी में है। इस ग्रुप में हिमाचल प्रदेश, आंध्रप्रदेश, हैदराबाद, छत्तीसगढ़ और नागालैंड की टीम है।
यह है टूर्नामेंट के शुरू होने की तिथि










